आगरा (www.arya-tv.com) एटा ग्राम पंचायत प्रधान पदों के लिए आरक्षण सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। जिनके चस्पा होते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कई संभावित उम्मीदवारों के चेहरे खिल उठे। तो मनमाफिक आरक्षण न होने पर कई दावेदारों में मायूसी छा गई।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होते ही गांवों में चुनावी हलचल शुरू हो गई थी। मतदाता सूची प्रकाशित होने पर इसमें और तेजी आ गई। लेकिन आरक्षण स्पष्ट न होने की स्थिति में संभावित उम्मीदवार चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए थे। मंगलवार दोपहर के समय आरक्षण सूची कलक्ट्रेट, विकास भवन और ब्लाक कार्यालयों पर चस्पा कर दी गईं। जिसके मुताबिक अनुसूचित जाति के लिए कुल 94 सीटें आरक्षित की गई हैं। जिनमें 35 महिलाओं की हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 160 में से 57 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सभी वर्गों की महिलाएं 102 सीटों पर लड़ सकेंगी। इस तरह कुल मिलाकर महिलाओं को 194 सीटों पर लड़ने का मौका मिलेगा।
जिला पंचायत सदस्य पदों का भी आरक्षण जारी
जिला पंचायत के सदस्य पदों का भी आरक्षण जारी किया गया है। इसमें एससी महिला के लिए दो सीटें, एससी और ओबीसी महिला के लिए तीन-तीन सीटें, ओबीसी तथा महिलाओं के लिए पांच-पांच सीटें आरक्षित की गई हैं। इस तरह 18 सीटें आरक्षित और 12 सीटें अनारक्षित रहेंगी।
आठ तक ली जाएंगी आपत्ति
यदि किसी व्यक्ति को प्रस्तावित आरक्षण काे लेकर किसी तरह की आपत्ति है तो उसे आठ मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आपत्तियां विकासखंड, डीपीआरओ और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में ली जाएंगी। इनका निस्तारण कर 13 से 14 मार्च तक अंतिम रूप से आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।
ब्लाकवार प्रधान पद का आरक्षण
ब्लाक ग्राम पंचायतें एससी महिला एससी ओबीसी महिला ओबीसी महिला अनारक्षित
अलीगंज 93 5 8 9 17 17 37
अवागढ़ 54 5 8 5 10 8 18
जैथरा 67 3 6 7 12 13 26
जलेसर 57 4 8 6 10 9 20
मारहरा 58 4 6 6 10 10 22
निधौली कलां 71 4 6 7 13 13 28
सकीट 92 5 9 9 16 17 36
शीतलपर 83 5 8 8 15 15 32
जिला पंचायत सदस्य पद आरक्षण
वार्ड स्थिति
01 पिछड़ा वर्ग
02 अनारक्षित
03 अनारक्षित
04 पिछड़ा वर्ग
05 पिछड़ा वर्ग
06 अनारक्षित
07 पिछड़ा वर्ग महिला
08 पिछड़ा वर्ग
09 अनारक्षित
10 अनारक्षित
11 महिला
12 महिला
13 अनारक्षित
14 अनारक्षित
15 पिछड़ा वर्ग महिला
16 पिछड़ा वर्ग महिला
17 पिछड़ा वर्ग
18 महिला
19 एससी
20 महिला
21 एससी
22 अनारक्षित
23 महिला
24 एससी
25 अनारक्षित
26 अनारक्षित
27 एससी महिला
28 अनारक्षित
29 एससी महिला
30 अनारक्षित
आरक्षण का प्रकाशन ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, डीपीआरओ कार्यालय तथा कलक्ट्रेट के सूचना पट पर तीन दिवस तक किया जाएगा। इस पर प्राप्त होने वाली आपत्तियों के निस्तारण के लिए समिति गठित की गई है।