नेपाल की बारिस ने बढ़ाई बिहार की मुश्किलें गंगा फिर से उफान पर

National

(www.arya-tv.com) नेपाल में बारिश से भारत की मुश्किल बढ़ रही है। गंगा की सहायक नदियों का बढ़ता जलस्तर फिर से बाढ़ की स्थिति बना रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक पटना के गांधीघाट में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर नीचे था, लेकिन अब 24 घंटे में इसके जलस्तर में 4 सेंटीमीटर वृद्धि होने की सम्भावना है। पटना के हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर था, 24 घंटे में इसमें 6 सेंटीमीटर वृद्धि होने की सम्भावना है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर नीचे था, 24 घंटे में इसके जलस्तर में 7 सेंटीमीटर कमी होने की संभावना है।

भागलपुर के कहलगांव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर था, 24 घंटे में इसके जलस्तर में 11 सेंटीमीटर कमी की संभावना है। साहेबगंज में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर ऊपर था, 24 घंटे में इसमें 2 सेंटीमीटर कमी होने की सम्भावना है।

पुनपुन में भी बढ़ रहा जलस्तर
पटना के श्रीपालपुर में पुनपुन का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर था, 24 घंटे में इसके जलस्तर में 60 सेंटीमीटर वृद्धि होने की सम्भावना है। सिवान जिला के दरौली में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर है, इसके जलस्तर में 24 घंटे में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। सिवान जिला के गंगपुर सिसवन में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर ऊपर है, इसमें 24 घंटे में 1 सेंटीमीटर कमी होने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर है, 24 घंटे में इसमें 14 सेंटीमीटर की वृद्धि होने की सम्भावना है। यूपी के खड्डा में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन 24 घंटे में इसमें 80 सेटीमीटर की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसका असर बिहार में पड़ रहा है। गोपालगंज के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर था, 24 घंटे में इसमें 23 सेंटीमीटर वृद्धि होने की सम्भावना है।

गंडक में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है। नेपाल के पोखरा, भैरहवा, भरतपुर में 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। इसी तरह बूढ़ी गंडक का पानी सिमरा क्षेत्र में अधिक बारिश होने से बढ़ी है। काठमांडू और नगरकोट में भारी बारिश होने के कारण बागमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ओखालडूंगा, तपेजंग, धनकुटा में भारी बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। विराट नगर और धारन में भारी बारिश के कारण परमान नदी में भी जलस्तर बढ़ा है। कनाली और कमला अधवारा में पानी बढ़ा है। इसका कारण जनकपुर में भारी बारिश बताया जा रहा है