40 हजार जरूरतमंदों को आज भी नगर निगम में भोजन कराया

Lucknow
  • कोरोना की जंग में 29 को भी नगर निगम मदद में सबसे आगे
  • नगर निगम अपने ही संसाधनों से कोरोना की लड़ाई लड़ रहा

(www.arya-tv.com)कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस लाॅकडाउन अवधि में मजदूर, झुग्गी इत्यादि निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वयं प्रयासो से धनराशि व सामग्री एकत्रित कर जोनवार कम्युनिटी किचन स्थापित किया गया है जिसमें निर्मित भोजन को क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित कराये जा रहे है। जानकीपुरम प्रथम वार्ड में स्थित गौशाला में अतिरिक्त कम्युनिटी किचेन प्रारम्भ किया गया है। आज परम्परा स्वीट, लखनऊ के स्वामी श्री विष्णु नारायण गुप्ता द्वारा कम्युनिटी किचेन हेतु 24 बोरी चावल, 5 बोरी आटा, 20 बोरी आलू, 2 बोरी नमक, 2 बोरी सोयाबीन, व 20 किलो मसाले तथा 900 डिब्बे मिष्ठान व फल की सहायता सामग्री उपलब्ध करायी गयी। इस सहायता सामग्री के भोजन, फल व मिष्ठान को नोयडा से आये श्रमिको को नगर आयुक्त महोदय की उपस्थिति में वितरित कराया गया।


इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि  द्वारा एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। सम्पूर्ण शहर में निम्नानुसार कम्युनिटी किचेन से पैकेट उपलब्ध कराये गये। जिसमें 40 हजार दैनिक मजदूर/झुग्गी/नराश्रितों को भोजन वितरण किया गया। जिसमें नगर निगम कल्याण मण्डप जियामऊ में 3665,आवास विकास कल्याण मण्डप मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम में 4500,नगर निगम कल्याण मण्डप महानगर में 4495,जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला में 2500,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र विराट खण्ड गोमतीनगर में 5500,नगर निगम कल्याण मण्डप आनन्द नगर यसी0एम0एस0 के सामने में 2200,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र चैक यलोहिया पार्क में 5500, आवास विकास सामुदायिक केन्द्र ए.ब्लाक इन्दिरा नगर में 4500, नगर निगम कल्याण मण्डप औरंगाबाद बंगला बाजार रोड, निकट रेलवे क्रासिंग में 8000 लोगों को भोजन वितरित किया गया। कुल मिलाकर 40860 को भोजन के पैकेट वितरित किेये गये।

YouTube player