(www.arya-tv.com) आगरा कैंट स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस के पहुंचने पर बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोष गूंजने लगे। विभिन्न गुरुधामों के दर्शन को निकले 300 तीर्थ यात्रियों के जत्थे का आगरा की संगत ने स्वागत किया। धर्म प्रेमियों पर पुष्प वर्षा करने के बाद गुरु का सरोपा पहनाकर स्वागत किया गया। वाहेगुरु सिमरन सतनाम वाहेगुरु के मूल मंत्र के जाप करते हुए जत्थे को आगे के लिए रवानगी दी गई। संगत ने जत्थे की लंगर की सेवा कर गुरु का शुकराना किया। धर्मप्रेमियों का जत्था 10 दिवसीय धार्मिक यात्रा के लिए निकला है। फतेहगढ़ साहिब, अनंदपुर साहिब, श्री दरबार साहिब, अमृतसर आदि गुरुधामों की यात्रा करेगा। बाबा संतोख सिंह मखीजा, हरपाल सिंह, श्याम भोजवानी, इंदरजीत सिंह, मलकीत सिंह, गुरिंदरओबरॉय,देवेंद्र सिंह जुल्का,रविंद्र सिंह,सवरन कौर,सुरेन्द्र सिंह,मनजीत सिंह ,हर्षिल भोजवानी, सन्नी सिंह आदि मौजदू रहे।
गुरुद्वारा मधुनगर में सजेगा विशेष दीवान
आगरा में जरनैल महाराजा जस्सा सिंह रामगडीया की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु का बाग मधुनगर में 5 मई शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर समूह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रामगडीया एसोसिएशन ने आज कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।
भाई रविंदर सिंह, भाई हरप्रीत सिंह, भाई अमनदीप सिंह, भाई जगतार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में सिख इतिहास की जानकारी दी जाएगी। कीर्तन कथा के जरिए संगत को गुरु घर से जोड़ा जाएगा। गुरु का अटूट लंगर भी बंटेगा। भाई अरजिंदर पाल सिंह, सवरन सिंह, बलजिंदर सिंह सग्गू, चरनजीत सिंह सीहरा,अरजिंदर पाल सिंह, जसपाल सिंह, शेर सिंह बमराह, अमनप्रीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी आदि कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।