मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इस बस में करीब 45 लोग सवार थे। ये सभी लोग से मुंबई से कराड के लिए निकले थे। जब यह बस बउर गांव से गुजर रही थी तभी सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह बस वोटरों को ले जा रही थी।
