पेट दर्द और कब्ज की हमेशा के लिए छुट्टी कर देगा ये जादुई काढ़ा

Health /Sanitation

बहुत सारे लोगों को पेट दर्द के साथ कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानियों की शिकायत रहती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए कोई एलोपैथी दवाओं का सहारा लेता है, जिसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको घरेलू उपचार बताएंगे, जो आपकी इस परेशानी को जड़ से दूर कर देगा।
घर पर बना हींग का काढ़ा, पेट में होने वाली सभी समस्याओं से आपको तुरंत राहत दिलाता है। ये काढ़ा सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इस काढ़े को पीने से एसिडिटी से लेकर पेट गैस और पेट के मरोड़ से 5 मिनट में राहत मिल जाती है। आयुर्वेद में इस काढ़े को हींगाष्टक कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये 6 सामग्रियों से मिलकर बना होता है।

साम्रगी-
अजवायन- 1/2 चम्मच
शेपा (शतपुष्प बीज)- 1/2 चम्मच
हींग- 1/4 चम्म्च
काला नमक- स्वादअनुसार
मुलेठी- एक छोटा टुकड़ा 1 सेन्टीमीटर
सौंठ- एक टुकड़ा
हींग का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले सारी चीजों को 250 मिली लीटर पानी में एक साथ डालकर पांच मिनट के लिए उबालें। इसके बाद इसे छान लें। इसे खाना खाने के आधे घंटे के बाद पीएं। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी। अगर आपके शिशु को पेट दर्द या कब्ज की समस्या हो रही है तो इस काढ़े को चम्मच से पिलाएं। 10 मिनट में ही दर्द दूर हो जाएगा।
इसके अलावा कब्ज से राहत पाने के लिए अधिक पानी पीने की आदत डालें। डाइट में फल, सब्जी, फाइबर व होल व्हीट का सेवन बढ़ाना चाहिए। इसेक अलावा डाइट में मिनरल मैग्नीशयम का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। रात को सोने से पहले मिनरल सप्लीमेंट की एक खुराक खाएं और सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा।