पांच करोड़ की घड़ी पहनकर नडाल ने जीता US OPEN

पांच करोड़ की घड़ी पहनकर नडाल ने जीता US OPEN

Game

यूएस ओपन के 139वें सीजन का खिताब स्पेन के राफेल नडाल ने अपने नाम कर लिया है। सोमवार को न्यू यॉर्क में खेले गए फाइनल में नडाल ने रुसी प्रतिद्वंदी डेनिल मेदवेदेव को हराकर अपना चौथा यूएस ओपन और 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम का फाइनल मुकाबला विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल और पांचवें नंबर के खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव के बीच खेला गया। दोनों के बीच पांच सेटों का यह मुकाबला तकरीबन पांच घंटे तक चला।

जीत के बाद जहां नडाल की हर तरफ चर्चा हो रही है वहीं अब उनकी घड़ी भी चर्चा का विषय बन चुकी है। नडाल ने फाइनल में जो घड़ी पहनी थी उसकी कीमत $72500 है यानी की तकरीबन पांच करोड़ रुपए।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। घड़ी की कीमत करोड़ों में है। चलिए जानते हैं कि घड़ी इतनी महंगी क्यों है और उसकी खासियत क्या है।
दरअसल ये घड़ी रिचर्ड मिल कंपनी द्वारा बनाई गई चुनिंदा घड़ियों में से एक है। कंपनी ने दुनियाभर में ऐसी सिर्फ 50 घड़ी ही बनाई है जो बहुत ही कम लोगों के पास है और बहुत महंगी है।
बता दें कि रिचर्ड मिल ने स्पेनिश स्टार नडाल के साथ 2010 में करार किया था और तबसे वो नडाल के लिए आधुनिक और बेशकीमती घड़ियों का निर्माण करती है। कंपनी ने इस घड़ी को साल 2017 में विशेष तौर पर नडाल के लिए तैयार किया था। साल 2017 में भी नडाल ने इसी घड़ी को पहनकर यूएस ओपन का खिताब जीता था।

इस घड़ी को कंपनी ने खास तौर पर नडाल के फ्रेंच ओपन में दबदबे और स्पेन को समर्पित करते हुए बनाया है। कंपनी ने घड़ी का डिजाईन भी स्पेन के झंडे के रंग में बनाया है जिसके लिए उन्होंने सिलिकॉन से निर्मित Quartz TP जैसे कीमती धातु को 120 डिग्री तापमान में पिघलाया है।
इतना ही नहीं घड़ी 10000 जी-शॉक (ग्रेविटेशनल फोर्स) को झेल सकती है जो इसकी ताकत के बारे में बताने के लिए काफी है। यह बड़े से बड़ा टक्कर किसी भी तरह का दबाव झेल सकने में सक्षम है।
इसके अलावा ये पानी में बहुत गहराई में भी काम करती है और इसे कोई नुक्सान नहीं होता है। इसमें टाइटेनियम, एल्युमीनियम और वनैडियम जैसे धातुओं का भी इस्तेमाल है। कंपनी ने इस मॉडल का नाम RM 27-03 रखा है। यह घड़ी काफी हल्की लेकिन बेहद मजबूत है।