तेल कंपनियों ने कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की, चार दिन में 2 रुपए 40 पैसे बढ़े दाम

# ## National

(www.arya-tv.com) पेट्रोल-डीजल के दाम हफ्ते में तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल की कीमत 80 पैसे और डीजल की 75 पैसे बढ़ा दी है। नई दरें आज से ही लागू हो गई है। अब दिल्ली में पेट्रोल 97.81 रुपए/लीटर और डीजल 89.07 रुपए/लीटर मिल रहा है।

वहीं, अहमदाबाद में पेट्रोल 97.52 रुपए/लीटर और डीजल 91.61 रुपए/लीटर हो गया है। ताजा बढ़ोतरी के बाद डीजल-पेट्रोल चार दिन में 2 रुपए 40 पैसे महंगे हो चुके हैं।

जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
पूरे देश में मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ाए गए थे। मंगलवार को डीजल-पेट्रोल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़े थे।

कहां कितने पैसे बढ़े

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़े हैं। मुंबई में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 75 पैसे और डीजल के दाम 76 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। कोलकाता में 83 पैसे की बढ़ोतरी पेट्रोल में और डीजल में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
दिल्ली 97.01 रुपए 88.27 रुपए
मुंबई 111.67 रुपए 95.85 रुपए
चेन्नई 102.91रुपए 92.95 रुपए
कोलकाता 106.34 रुपए 91.42 रुपए
नोएडा 101.64 रुपए 88.63 रुपए
लखनऊ 96.87 रुपए 88.42 रुपए
जयपुर 108.81 रुपए 92.35 रुपए
श्रीगंगानगर 113.87 रुपए 96.91 रुपए

पिछले 137 दिनों से तेल की कीमतें स्थिर थीं। चुनाव से पहले कीमतें कम करना, चुनाव के दौरान कीमतों का स्थिर रहना और चुनाव के नतीजे आने के बाद कीमतें बढ़ना आम बात है। यह ट्रेंड पिछले 5 साल से बना हुआ है।