कोरोना से 24 घंटे में 175 मौतें, मरीजों की संख्या एक लाख 65 हजार के पार

# ## National

आर्य टीवी डेस्क। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 175 लोगों की मौत हो गई है। ये आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अब देशभर में मरीजों की संख्या बढ़कर 1,65,799 हो गई है। देश में 24 घंटे में 7466 नए मरीज सामने आए हैं।

देशभर में कुल मौत का आंकड़ा 4706 हो गया है। जो कि लगातार बढ़ रहा है। 79987 एक्टिव केस हैं। राहत की बात ये है कि 71106 लोग ठीक हुए हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 47 प्रतिशत है। यह राहत की खबर है।

इस समय देशभर में लॉकडाउन 4.0 चल रहा है। इसमें काफी हद तक लोगों को छूट दी गई है हालांकि कहा यह जा रहा है कि बेवजह घर से निकलना इस वायरस को न्यौता देना है।