टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारों के घर एक हफ्ते के अंदर ही किलकारियां गूंजी। खास बात तो ये है कि कुछ सितारे एक ही दिन माता-पिता बने। इस लिस्ट में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से लेकर एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के अभिनेता करण पटेल का भी नाम शामिल है। जानिए टीवी के उन सितारों के बारे में जो इस हफ्ते पेरेंट्स बनें।
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। अभी शादी को एक साल भी पूरे नहीं हुए थे और कपिल-गिन्नी पैरेंट्स बन गए। गिन्नी ने 10 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी की तस्वीर और नाम अभी तक सामने नहीं आया है। पिता बनने की जानकारी कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के बाद एक और अभिनेत्री के घर किलकारियां गूंजी।
इस अभिनेत्री का नाम रुचा हसब्निस (Rucha Hasabnis) है। रुचा ने भी 10 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके दी थी। रुचा ने बेटी का हाथ पकड़े तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- ‘हमारी खुशियों का खजाना बेटी आ गई है।’ रुचा ने साथ निभाना साथिया सीरियल में राशि का किरदार निभाया था।
https://www.instagram.com/p/B55XECuh8Bj/
टीवी सीरियल उतरन में नजर आ चुके अभिनेता गौरव बजाज भी इस हफ्ते पिता बने। गौरव की पत्नी साक्षी शौरवानी ने 11 दिसंबर को इंदौर में बेटे को जन्म दिया। गौरव ने बताया कि बेटे के जन्म से वो बेहद खुश हैं। फिलहाल वो और पत्नी साक्षी बेटे को जूनियर बजाज कहकर बुलाते हैं। गौरव और साक्षी ने 10 दिसबंर को शादी की सालगिरह मनाई थी।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण पटेल भी पिता बन गए हैं। करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गवा 14 दिसंबर को पेरेंट्स बने। अंकिता ने बेटी को जन्म दिया है। अंकिता और करण का यह पहला बच्चा है। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक इन स्टार्स के करीबी सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की। फिलहाल अंकिता और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं।
