आज का राशिफल

UP

मेष:मेष राशि के जातक जो लेखन क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लेख प्रकाशित होने की अच्छी संभावना है। बिना किसी तनाव के सारे काम आसानी से पूरे होंगे। सहयोग की भावना रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है, आपके प्रयास सार्थक रहेंगे।

वृषभ:वृष राशि के जातकों का ध्यान साझेदारी के कामों की तरफ रहेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके। दूसरों की गलत बातों पर भी आप ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचेंगे। रुपए-पैसों के मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बढऩे की भी संभावना है।

मिथुन:मिथुन राशि के जातक आज अपने काम को विज्ञापन के द्वारा विस्तार देने का प्रयास करेंगे। छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए बड़ी सोच के साथ काम करेंगे। लोगों के साथ अच्छे संपर्क बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है।

ककर्:कर्क राशि के जातक आज अपनी सेहत की बेहतरी के लिए पोषक खाना खाने पर ध्यान देंगे तथा डॉक्टर से कंसल्ट करने का योग भी बन रहा है। खराब सेहत कामकाज को भी प्रभावित कर रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य समय है। स्वयं पर धन खर्च का योग बन रहा है।

सिंह:सिंह राशि के जातक आज अपने क्षेत्र से संबंधित ज्ञान अर्जन कर उसमें उसमें प्रवीणता हासिल करेंगे। अपनी ऊर्जा को पुनर्जीवित करने के लिए आप मनोरंजन की तरफ आकर्षित होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।

कन्या:कन्या राशि के जातक आज आराम के मूड में रहेंगे। कामकाज को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। छुट्टी के दिन का उपयोग परिवार के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।तुला:तुला राशि के जातकों के कई काम यात्रा ना कर पाने की वजह से अटके हुए हैं परंतु कोविड-19 की परिस्थिति में घर से बाहर ना निकल कर ऑनलाइन काम को पूरा करने का प्रयास करें तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। निवेश के लिए धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक:वृश्चिक राशि के जातकों की रूढि़वादी मानसिकता रहेगी। जिसके लिए वह अपने परिवार की व्यवसायिक प्रथा को कायम रखते हुए कार्य करेंगे। कुटुंब जनों का पूर्ण सहयोग भी आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लोगों से संपर्क से लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

धनु:धनु राशि के जातक अपने परिवार के सदस्यों को प्रसन्न रखने के लिए उनकी इच्छाओं की पूर्ति का प्रयास करेंगे। छुट्टी के दिन का सही उपयोग मनोरंजन व आराम के लिए करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्च को नियंत्रण में रखें।मकर:मकर राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक सामान को हटाकर कार्यस्थल को व्यवस्थित करेंगे। रूटीन के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन-लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों से इस समय बचें।

कुंभ:कुंभ राशि के जातक वरिष्ठ जनों की सहायता से कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय लेने में कामयाब रहेंगे। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। धन लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। उदार मन से दूसरों की मदद भी करेंगे।ढलती शाम ना करें कभी ये काम, चली जाती है घर से बरकत

मीन:मीन राशि के जातक के कार्यक्षेत्र के लिए बहुत अच्छा दिन है, प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। मान सम्मान मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिससे धन लाभ की संभावना भी आपके लिए बन जाती है। खर्च नियंत्रण में रहेंगे।
(मुंबई)मुंबई के अपमान पर अक्षय कुमार भी नहीं बोले, कंगना को बताया नटी
0-शिवसेना का बॉलीवुड पर निशाना
मुंबई,13 सितंबर (आरएनएस)। शिवसेना और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए एक बार संजय राउत ने फिर से कंगना रनौत को निशाने पर लिया है। इस उन्होंने कंगना को नटी बताया है। इतना ही नहीं संजय राउत ने इस विवाद के चलते मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार पर भी निशान साधा है। सामना के बहाने राउत ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई का अपमान हुआ है लेकिन किसी भी अभिनेता और अभिनेत्री ने उनका विरोध नहीं किया। अक्षय कुमार को मुंबई ने बहुत कुछ दिया है, कम से कम उन्हें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए था।
शिवसेना ने कहा, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को ग्रहण लगाने का प्रयास एक बार फिर शुरू हो गया है। ये ग्रहण ‘बाहरीÓ लोग लगा रहे हैं। लेकिन इन्हें मजबूत बनाने के लिए परंपरा के अनुसार हमारे ही घर के भेदी आगे आए हैं। बीच के दौर में मुंबई को पाकिस्तान कहा गया। मुंबई का अपमान करने वाली एक नटी (अभिनेत्री) के अवैध निर्माण पर महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद मनपा का उल्लेख ‘बाबरÓ के रूप में किया गया। मुंबई को पहले पाकिस्तान बाद में बाबर कहने वालों के पीछे महाराष्ट्र कि भारतीय जनता पार्टी खड़ी होती है, इसे दुर्भाग्य ही कहना होगा।
पार्टी ने लिखा, कोई भी उठे और मुंबई-महाराष्ट्र पर कीचड़ उछाले, अब तो इस पर रोक लगनी चाहिए। दिल्ली अथवा महाराष्ट्र में सरकार किसी की भी हो, कोई अज्ञात शक्ति हमारी मुंबई के विरोध में योजनाबद्ध ढंग से साजिश करती रहती है लेकिन संयुक्त महाराष्ट्र के लिए जेल के दरवाजे पर कतार लगाने वाले ‘वीरÓ आज कुंठित हो गए हैं क्या? भारतीय जनता पार्टी अपनी राष्ट्रीय नीतियों के अनुसार भूमिका अपना रही है। ऐसी ही राष्ट्रीय भूमिका पहले कांग्रेस अपनाती थी इसे भूलना नहीं चाहिए। आज फिर भूमिपुत्रों की तथा मराठी स्वाभिमान का योजनाबद्ध ढंग से दमन करने का प्रयास हो रहा है।
सामना में शिवसेना ने लिखा, एक नटी (अभिनेत्री) मुंबई में बैठकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के प्रति तू-तड़ाक की भाषा में बोलती है। चुनौती देने की बात करती है और उस पर महाराष्ट्र की जनता द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है, यह कैसी एकतरफा आजादी है? उसके अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला, तो वह मेरा राम मंदिर ही था, ऐसा ड्रामा उसने किया। लेकिन उसने यह अवैध निर्माण कानून का उल्लंघन करके उसके द्वारा घोषित किए गए ‘पाकिस्तानÓ में किया था। मुंबई को पाकिस्तान कहना व उसी ‘पाकिस्तानÓ में स्थित अवैध निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक की छाती पीटना, यह कैसा खेल है?
बॉलीवुड कलाकारों पर निशाना साधते हुए सामना में लिखा, संपूर्ण नहीं, कम-से-कम आधे हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था। कम-से-कम अक्षय कुमार आदि बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था। मुंबई ने उन्हें भी दिया ही है। मुंबई ने हर किसी को दिया है लेकिन मुंबई के संदर्भ में आभार व्यक्त करने में कइयों को तकलीफ होती है।