अभी-अभी: ओसामा बिन लादेन के बेटे अलकायदा सरगना हमजा की मौत

International
अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक अल कायदा सरगना रह चुके ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौत हो गई है। अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा के मारे जाने के बाद हमजा ही अल कायदा की कमान संभाल रहा था। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने उसकी मौत के कारण की जानकारी नहीं दी है।

राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने इस बारे में पूछे जाने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि इसी साल मार्च में अमेरिका ने हमजा की नागरिकता छीनते हुए उस पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। अमेरिका ने उसे अल कायदा का मुख्य सरगना बताते हुए उनकी जानकारी देने पर इनाम देने की घोषणा की थी।
30 साल के हमजा का अंतिम बयान अल कायदा की मीडिया विंग ने 2018 में जारी किया था। इसमें उसने सऊदी अरब को धमकी दी थी। हमजा ने वहां के लोगों को सऊदी अरब के खिलाफ विद्रोह के लिए उकसाया था। लंबे समय से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। हालांकि उसके शादी करने की बात सामने आई थी।