गोरखपुर पहुंचे CM योगी;महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

## UP

(www.arya-tv.com)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिन के दौरे पर गुरुवार की सुबह गोरखपुर पहुंचे। गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचते ही सीएम योगी ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां ब्रह्मलीन महंथ दिग्विजय नाथ की 52वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब मुख्यमंत्री और धर्मेंद्र प्रधान जाएंगे। यहां स्मृति पार्क में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 12.5 फुट लंबी आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा किया जाएगा। यहां पर भव्य पंडाल लगाया गया है। जहां सीएम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभा भी संबोधित करेंगे सीएम
कुछ ही देर बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री व यूपी के बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां प्रधान ब्रह्मलीन महंथ दिग्विजय नाथ की 52वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।