मज़दूरों पर हो रही राजनीति, योगी ने बताया यूपी में मिल रहा ये लाभ

# ## Lucknow UP

लखनऊ। मज़दूरों को लेकर पूरे देश में राजनीति हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ऐसे संकट के बीच मज़दूरों पर लोग राजनीति कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को ₹1000 भरण-पोषण भत्ता दे रही है।

88 लाख मनरेगा के मजदूरों को बढ़े हुए पारिश्रमिक के साथ उनका भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में 14 लाख से अधिक मनरेगा मज़दूर प्रदेश में काम कर रहे हैं।उन्हें निरंतर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 88 लाख से अधिक पेंशन धारकों को 2 महीने की पेंशन की राशि एडवांस में उपलब्ध कराई जा रही है

प्रदेश में जितने भी श्रमिक आए हैं उन्हें चाहे होम कोरंटाइन करना हो या कहीं ले जाना हो, उन्हें लंच पैकेट के साथ उनके लिए बसे लगाई गई हैं, जिसमें कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लगभग 50,000 से अधिक लेवल वन ,लेवल 2, लेवल 3 के बेड स्थापित की जा चुकी हैं। प्रदेश के अंदर इमरजेंसी व्यवस्था के लिए प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में एक लाख से अधिक बेड उपलब्ध हैं।

इतना कुछ करने के बाद भी कुछ लोग बेवजह मज़दूरों पर राजनीति कर रहे हैं।