(www.arya-tv.com)योगी सरकार ने रविवार देर रात एक बार फिर से 16 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तीन जिलों में नए जिलाधिकारी भेजे गए हैं। पहले 18 IAS अधिकारियों की लिस्ट आई थी। लेकिन बाद में उनमें से दो के तबादले रोक दिए गए।
वहीं, अलीगढ़ शराब कांड में 100 मौतों के जिम्मेदार DM चंद्र भूषण सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें DM मुजफ्फरनगर बनाया गया है। अक्षय त्रिपाठी को LDA का VC बनाया गया है। विजय किरण को गोरखपुर का DM बनाया गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-
- IAS अभिषेक प्रकाश से एलडीए वीसी का चार्ज लिया गया है।
- अक्षय त्रिपाठी नगर आयुक्त कानपुर को लखनऊ एलडीए का वीसी बनाया गया है।
- विजय किरण आनंद को DM गोरखपुर बनाया गया है।
- लखीमपुर के CDO अरविंद सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।
- वाराणसी के CDO मधुसूदन नागराज हुगली को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का VC बनाया गया है।
- गौरंग राठी नगर आयुक्त वाराणसी को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का VC बनाया गया है।
- सेल्वा कुमारी जे. DM मुजफ्फरनगर को DM अलीगढ़ बनाया गया है।
- चंद्र भूषण सिंह DM अलीगढ़ को DM मुजफ्फरनगर बनाया गया है।
- शिवशरंप्पा जीएन CDO देवरिया को नगर आयुक्त कानपुर बनाया गया है।
- प्रेम रंजन सिंह VC सहारनपुर को VC गोरखपुर बनाया गया है।
- सहारनपुर के मंडलायुक्त अदुसुमिल्ली वी राजामौली हटाये गये है।
- केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटे IAS डॉ लोकेश एम कमिश्नर सहारनपुर बनाये गए है।
- IAS अदुसुमिल्ली वी राजामौली को आयुक्त खाद्य रसद बनाया गया है।
- मनीष चौहान को आयुक्त खाद्य रसद से सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है।
- अरविंद कुमार चौहान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण VC बनाया गया है।
- आशीष कुमार को VC गोरखपुर से VC सहारनपुर का चार्ज दिया गया है।