बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में दिनाँक 27 सितम्बर को “विश्व पर्यटन दिवस” के उपलक्ष्य में एन सी सी कैडेट्स द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय गेस्टहाउस के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं जागरूकता रैली निकालकर सभी को पर्यटन को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजय सिंह एवं कर्नल पुनीत श्रीवास्तव समादेशाधिकारी 67 यूपी एन. सी. सी. बटालियन के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
विश्वविद्यालय की ओर से एन. सी. सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट ( डा.) मनोज कुमार डडवाल ने अपने व्याख्यान में बताया कि यह तारीख UNWTO के कानूनों को अपनाने की सालगिरह का प्रतीक है| इस दिन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है और यह बताना है कि पर्यटन दुनिया भर में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को कैसे प्रभावित करता है। इसके अलावा हमें पर्यटन के प्रति जागरूक होने की और भी अधिक आवश्यकता है।