मोदी 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़े कहा- यूपी में पासी-कोरी-खटिक राजनीति के शिकार हुए

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com)  पीएम मोदी मंगलवार को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में कोरी, खटीक भाई बहन राजनीति के शिकार हुए और विकास से वंचित रह गए। कुछ दलों ने मलाई काटी। बिहार में देखें तो दलित और महा दलित और उसमें भी राजनीति। समाज को बांट दिया। कुछ जातियों पर विशेष ध्यान। कुछ को छोड़ दिया। दक्षिण भारत में भी कुछ समाजों को वंचित रखा है।

भाजपा कार्यकर्ता के लिए दल से बड़ा देश

पीएम ने कहा कि 10 लाख कार्यकर्ताओं के जुड़ रहा हूं। काशी समेत देश का हर पोलिंग बूथ से कार्यकर्ता जुड़े है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए दल से बड़ा देश है। जहां दल से बड़ा देश हो ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करने का मेरे लिए भी एक अवसर है। मैं भी बहुत उत्सुक हूं।

बूथ कमेटी के चलते उज्जवला योजना का विचार हुआ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री कोई बूथ कार्यकर्ता की सूचना पर ही सफल रणनीति बनाता है। हम भाजपा के वो कार्यकर्ता नहीं है। जो एसी में बैठकर पार्टी चलाते है। हम गांव-गांव जाकर सर्दी और बारिश में हर मौसम में जनता के बीच खुद को खपाते है। इसके चलते उनका मजबूत होना स्वाभाविक है। अगर बूथ कमेटी के चलते उज्जवला योजना का विचार हुआ। हमें गांव के कार्यकर्ता ने ही उज्जवला योजना के बारे में समझाया था। इसके बाद में नीति बनी और योजना घर- घर तक पहुंची।

बूथ पर अखबार के विज्ञापन को लटकाए

पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने बूथ पर एक जगह तय करें। अखबार के विज्ञापन को उस बूथ के बोर्ड पर लटका दे। यह बड़ी ताकत बन जाएगी। इसके साथ ही हर दिन एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाए। बूथ के बोर्ड पर देश की पार्टी की हर खबर को दें। उन्होंने कहा कि संघर्ष की जरूरत नहीं सेवा ही सबसे बडा माध्यम है। सभी कार्यकर्ता अखबार जरूर पढ़ें।

गांव में बच्चों को स्कूल पहुंचाने में मदद करें

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई बच्चा स्कूल नहीं जा पा रहा है तो उसे स्कूल पहुंचाने में मदद करे। अपने गांव के अंदर किसी प्रकार के काम में अंकुरित चना, अंकुरित मूंग आंगनबाड़ी में बांटवा दीजिए। सरकार की योजनाओं से ज्यादा समाज की शक्तियां जुड जाती है तो हर समस्या से मुक्ति लाएंगे।