सूदखोरों को ब्याज ना मिलने पर मजदूर को उसकी बेटी अगवा करने की दी धमकी

Meerut Zone

मेरठ (www.arya_tv.com)मेरठ में समय से ब्याज नहीं देने पर सूदखोरों ने मजदूर को उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण की धमकी दी है। इतना ही नहीं सूदखोर ने मजदूर की अंगुली तोड़ दी। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पहुँचकर गुहार लगाई है। एसएसपी अजय साहनी ने संबंधित थाने को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के जैनिस पैलेस निवासी किशन लाल पुत्र शंकर लाल ने बताया कि पंजायान मोहल्ला निवासी विकास भट्टे वाला सूदखोरी का काम करते है। उनके पास लाइसेंस भी नहीं है। करीब तीन साल पहले उन्होंने विकास के बेटे संजय से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। उन्होंने थोडे-थोड़े करके संजय को करीब एक लाख रुपए वापस दे दिए। लेकिन उसके बावजूद भी संजय ने किशन पर बकाया पैसे निकाल दिए।

आरोप है कि ब्याज के पैसे नहीं देने पर संजय ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किशन के साथ मारपीट की, इतना ही नहीं दुस्साहस दिखाते हुए। उनकी बेटी के अपहरण की धमकी देते हुए फरार हो गए। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी से इस संबंध में शिकायत की है। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं