भाजपा विधायक सहित पत्नी और बेटी को हुआ कोरोना, संख्या हुई 1804

Agra Zone UP

आगरा।(www.arya-tv.com) कोरोना की रफतार और तेज होती जा रही है शनिवार का ताजा अपडेट ये है कि पत्‍नी और बेटों के बाद आगरा के भाजपा विधायक की भी कोरोना पॉजीटिव आ गए हैं। शनिवार को दोपहर मिल रिपोर्ट में विधायक पॉजीटिव निकले।

वहीं उनके दो साथियों की रिपोर्ट निगेटिव है। गौरतलब है कि शुक्रवार को विधायक के स्‍वजन पॉजीटिव आए थे। उसके बाद उन्‍हें उपचार के लिए निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक खुद लखनऊ गए हुए थे। इससे पहले शुक्रवार (31 जुलाई) को दिन भर में 39 नए मामले सामने से कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1804 पर आ चुका है।

जुलाई महीने के आखिरी दिन रिकार्डतोड़ केस आए और एक दिन में आने वाले सर्वाधिक केस बन गए हैं। इससे पहले गुरुवार को 35 केस बढ़े थे। वहीं शुक्रवार को 20 लोग और ठीक होकर घर लौटेे हैं, अब स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या 1443 हो चुकी है।

कोरोना से मृतक संख्‍या 99 हो चुकी है। वर्तमान में 262 एक्टिव केस शहर में हैं। आगरा में अब तक 50,759 लोगों की जांच हो चुकी है, गुरुवार तक 48703 लोगों के सैंपल हुए थे। स्‍वस्‍थ होने की दर 80 फीसद पर आ गई है। एक्टिव कंटेनमेंट जोन 93 हो गए हैं।

भाजपा विधायक की पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके दोनों बेटों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को जगनेर थाने के दो पुलिसकर्मियों सहित कोरोना के सर्वाधिक 39 नए केस आए हैं। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1804 पहुंच गई है।

ईदगाह क्षेत्र के रहने वाले भाजपा विधायक की 55 साल की पत्नी को सांस लेने में परेशानी होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच में कोरोना की पुष्टि के बाद स्वजन और संपर्क में आए लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गया।

इसमें विधायक के 31 साल और 28 साल के बेटों में कोरोना की पुष्टि हुई है। विधायक लखनऊ में हैं, उनकी अभी जांच नहीं हुई है। इसके साथ ही 24, 24 साल के जगनेर थाने के पुलिसकर्मी, कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 48 साल के शंभु कुंज निवासी मरीज, उनकी 47 साल की पत्नी और 26 साल के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

28 साल की फ्रीगंज निवासी महिला मरीज, 57 साल के कृष्ण कुंज, 85 साल के इंद्रा कॉलोनी, शाहगंज, 62 और 38 साल के जवाहरपुरम, 42 साल के ग्रीन व्यू मानसरोवर कॉलोनी, 61 साल के ताजनगरी, अस्पताल में भर्ती 75 साल के धोलपुर निवासी मरीज, 53 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 17 साल की शंकर कालोनी निवासी लड़की, 34 साल की निर्मल आशियाना, खंदारी निवासी मरीज, 13 साल की गांधी आश्रम राधिका पुरम निवासी महिला मरीज, 25 साल के आलोक नगर निवासी मरीज, 24 साल के बल्का बस्ती निवासी मरीज, 28 साल के आगरा कैंट निवासी मरीज, एक ही परिवार के पिनाहट के 31 और 28 साल के मरीज, 70, 38 और 35 साल के फतेहपुर सीकरी निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना के अन्य मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।