(www.arya-tv.com) कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी अपने कड़क तेवरों के लिए जाने जाते हैं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। यह और बात है कि मंगलवार को अधीर रंजन चौधरी का अलग ही वर्जन दिखने को मिला।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनसे कुछ ऐसा कहा जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सोनिया गांधी की इस बात से अधीर रंजन मुस्कुराए भी और सम्मान में हाथ भी जोड़ लिए। अब आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर सोनिया गांधी ने ऐसा क्या कह दिया? तो अब हम आपको यहां पूरी कहानी बताते हैं।
दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंची थीं। संसद के बाहर उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस के तमाम नेता खड़े थे।
इनमें अधीर रंजन चौधरी भी शामिल थे। अपनी कार से उतरते ही सोनिया गांधी ने अधीर रंजन की ओर देखा और कहा- ‘लुकिंग कलरफुल टुडे’ (आज आप बहुत रंगीन दिख रहे हैं)। अधीर रंजन चौधरी ने भगवा कलर की शर्ट और जैकेट पहनी हुई थी।
सोनिया गांधी के यह कहने पर अधीर रंजन चौधरी काफी उत्साहित हो गए। सम्मान की मुद्रा में उन्होंने हाथ जोड़कर सोनिया गांधी का अभिवादन किया।हालांकि, यह पूरा मोमेंट इस दौरान मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। वहां खड़े लोग भी इस बात को लेकर जोर से हंसने लगे।
सोनिया गांधी भी मुस्कुराकर अधीर रंजन चौधरी के साथ सदन की सीढ़ियों की ओर बढ़ गईं।संसद में बहस और गरमागरमी के बीच इस तरह के मोमेंट कम ही आते हैं।
जब ये आते हैं तो इन पर काफी चर्चा भी होती है। कैमरे में कैद हुए इस पूरे लम्हें की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग अधीर रंजन चौधरी के रंग-बिरंगे कपड़ों पर भी खूब चुटकी ले रहे हैं।