आगरा में हो रहा इंतजार, इलेक्ट्रिक बसों में कब होंगे सवार

Agra Zone UP

(www.arya-tv.com) इलेक्ट्रिक बसों में सवार होने के लिए अभी इंतजार करना होगा। चार्जिंग स्टेशन के धीमी गति से निर्माण और उसके बाद बसों की उपलब्धता में देरी के कारण संचालन पिछड़ा हुआ है। पहले चरण में आगरा को सम्मिलित नहीं किया गया, जबकि इलेक्ट्रिक बसें भी दिसंबर के अंत तक आने की उम्मीद है। एक अप्रैल 2021 से प्रस्तावित संचालन अब जनवरी 2022 में ही शुरू हो पाएगा। वहीं शासन का दबाव है कि इसी वर्ष में संचालन शुरू हो जाए इसलिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बसों के आते ही संचालन शुरू करने की योजना भी है।

जिसमें एसी बसें भी हैं। यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है, जिसके लिए 100 बसों को मंजूरी मिली है। इसके लिए आठ रूट पहले ही निर्धारित थे, जबकि यात्री आवश्यकताओं को देख कमिश्नर अमित गुप्ता द्वारा निर्धारित संयुक्त समिति ने नौ नए रूटों का चयन किया है। नरायच में प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशन का कार्य भी अभी 15 फीसद बाकी है, जबकि बसों के आने का इंतजार है। चार्जिंग प्वाइंट लगने हैं, जिसके बाद 50 बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी।