वीवो स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 12 का अपडेटअगले महीने

# ## Technology

(www.arya-tv.com)वीवो अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 12 का अपडेट अगले महीने से जारी करने वाली है। ये अपडेट X,V,Y और S सीरीज के स्मार्टफोन में दिया जाएगा। कंपनी के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन X70 Pro+ में अपडेट सबसे पहले मिलेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक, इस फोन नवंबर में अपडेट मिलेगा। इसके बाद अप्रैल तक अलग-अलग मॉडल में अपडेट मिलता रहेगा। एंड्रॉयड 12 का अपडेट कंपनी के फनटच ओएस बीटा वर्जन के साथ मिलेगा।मिलेगा एंड्रॉयड 12 का अपडेट

  • नवंबर 2021 : X70 Pro+
  • दिसंबर 2021 : X60 Pro+, X60 Pro, X60, V21 & Y72 5G
  • जनवरी 2022 : X70 Pro, V21e, V20 2021, V20, Y21, Y51A & Y31
  • मार्च 2022 : X50 Pro, X50, V20 Pro, V20 SE, Y33s, Y20G, Y53s & Y12s
  • अप्रैल 2022 : V17 Pro, V17, S1 Pro, Y73, Y51, Y20, Y20i, Y30, S1 & Y19

स्मार्टफोन को अपडेट करने का तरीका
गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट का नोटिफिकेशन आपके स्मार्टफोन पर आ जाएगा। जिसके बाद आप वाईफाई या मोबाइल नेटवर्क की मदद से इसे अपडेट कर पाएंगे। यदि नोटिफिकेशन नहीं मिलता है तब आपको फोन की Settings => About phone => System updates पर जाना होगा। यहां अपडेट पर टच करके फोन को अपडेट कर पाएंगे। आप जब भी फोन अपडेट करें इस बात का ध्यान रखें कि बैटरी 50 प्रतिशत तक चार्ज हो। अपडेट की प्रोसेस के दौरान फोन के बटन को नहीं दबाएं।