सब्जी विक्रेताओं को भी मुफ्त ​मिलेगा सेनेटाइजर व मास्क:नगर आयुक्त

# ## Lucknow
  • सब्जी विक्रेताओं को भी मुफ्त ​मिलेगा सेनेटाइजर व मास्क:नगर आयुक्त
  • नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने सेनेटाइजर व मास्क उपलब्ध कराये
  • नगर आयुक्त सख्त:जोनल को कठोर चेतावनी
  • जोन—6 में सोशल डिस्टेंसिंग से जमा हुआ टैक्स:नगर निगम
  • नगर निगम लखनऊ द्वारा 49955 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण
  • इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता की
  • अन्नद ग्रेन बैंक में सहयोग की अपली

(www.arya-tv.com)नगर निगम द्वारा कोरोना संकट काल में शहर से जुड़े हर मुद्दे पर शहरवासियों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। चाहे वह साफ, सफाई, सेनेटाइजेशन, छिड़काव, कूड़ा उठान और कम्युनिटी किचन आदि कार्य लगातार लॉकडॉउन की अवधि से ही किये जा रहे हैं जिसको मुख्यमंत्री की टीम द्वारा लगातार मॉनीटर भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में लॉकडॉउन को देखते हुए यह पाया गया है कि अधिकतर सब्जी व फल विक्रेतों के पास सेनेटाइजर व मास्क की कमी है। इसी को देखते हुए नगर आयुक्त ने मंत्री द्वारा उपलब्ध कराये गये सेनेटाइजर व मास्क को सब्जी और फल विक्रेताओं को दिये जाने का निर्णय लिया है जिससे कि आम जनता भी सुरक्षित रह सके।

  • सब्जी वालों को भी उपलब्ध होगों सेनेटाइजर व माक्स :नगर आयुक्त
  • नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने सेनेटाइजर व मास्क उपलब्ध कराये

मिमांसा हर्बल की स्थापिका डाॅ. मीनाक्षी द्वारा 1000 सेनेटाइजर की बोतले तथा मास्क उपलब्ध कराया गया। श्री टण्डन ने कहा कि उपलब्ध कराये गये इन सेनेटाइजर का प्रयोग कोरोना महामारी के विरुद्ध कार्य करने में सहायक होगा। मंत्री द्वारा नगर आयुक्त की उपस्थित में सेनेटाइजर व मास्क नगर निगम को उपलब्ध कराया गया। साथ ही निर्देश दिये गये कि यह सेनेटाइजर आम जनता के मध्य रहकर में कार्य करने वाले प्रत्येक सब्जी, फल, दूध व अन्य आवश्यक वस्तुओं के विक्रेताओ को उपलब्ध कराया जाय। नगर आयुक्त द्वारा कहा गया कि उक्त निर्देशो के क्रम में प्रत्येक विक्रेताओं को दो मास्क व एक सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जायेगा। इस कदम से आम जनता के बीच में कार्य कर रहे दुकानदार एवं नागरिक दोंनों ही सुरक्षित रहेेगे। इस अवसर पर नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं भाजपा महानगर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश उपस्थित रहे।

  • नगर आयुक्त सख्त:जोनल को कठोर चेतावनी

नगर आयुक्त कोरोना संक्रमण काल में स्वयं दिनरात सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं निकलते हैं पर शहर बहुत बड़ा है बहुत से कार्य दूसरी अधिकारियों पर भी सौपनें पड़ते हैं ऐेसी स्थिति में चारबाग में मजदूर को सेनेटाइज वाले प्रकरण पर सख्त रूख अपनाते हुए जांच के आदेश दिये तथा सुपरवाइजर की सेवांए तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गयी। नगर आयुक्त का साफ कहना है कि भेल ही संकट का समय हो नियम व कानून का पालन जरूरी है। ध्यान रहे नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन को सीधे मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी निगरानी रखे हुए हैं ऐसी स्थिति में जरा सी चूक नगर निगम के पर भारी पड़ सकती है।

  • नगर निगम लखनऊ द्वारा 49955 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण

नगर निगम के आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी साफ कह चुके हैं​ कि चाहे जो भी हो किसी भी परिस्थिति में शहर में कोई जरूरतमंद भूखा नहीं सोयेगा ऐसा मुख्यमंत्री का आदेश है इसका अक्षश:पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। इस कार्य में सोशल डिस्टेंसिग का पालन कर 10 कम्युनिटी किचन के माध्यम से पूरे शहर में जरूरतमंदों को लंच पैकट व राशरन उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • जोन—6 में सोशल डिस्टेंसिंग से जमा हुआ टैक्स:नगर निगम

लॉकडॉउन में भी नगर निगम अपने कार्यों से पीछे नहीं है जो लोग घर से आनलाइन टैक्स जमा नहीं का पा रहे हैं उनके ​लिए जोन में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए टैक्स जमा करने की सुविधा नगर निगग द्वारा दी गयी है और इस सुविधा का लाभ भी उठा रहे हैं।

  • हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चलाया गया सेनेटाइजे़शन अभियान

नगर निगम द्वारा कोविड-19 के अन्तर्गत संक्रमण को रोके जाने हेतु प्रशासन द्वारा सील किये गये हॉट स्पॉट क्षेत्रों के अतिरिक्त नगर के समस्त 110 वार्डो में घर-घर जाकर सेनेटाईजर एवं सोडियम हाइपोक्लोराइट का वितरण किया जा रहा है। कुल 2941 भवनों एवं दुकानों को सेनेटाइजे़शन कर विसंक्रमित किये जाने की कार्यवाही की गयी। नगर निगम द्वारा की गयी यह कार्यवाही प्रशासन से प्राप्त होने वाले अग्रिम आदेशो के क्रम में निरन्तर की जायेगी। इस कार्यवाही पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कार्य का पर्यवेक्षण जोनवार एवं क्षेत्रवार अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता-सिविल एवं मुख्य अभियन्ता (वि0/याँ), पशु कल्याण अघिकारी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यावरण अभियन्ता एवं जोनल अधिकारियों द्वारा किया गया।

  • अन्नद ग्रेन बैंक में सहयोग की अपली

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। नगर आयुक्त व सीएफओ ने अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

  • इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता की

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय इंजीनियर्स एसोसिएशन, लखनऊ मण्डल की इकाई द्वारा चीफ मिनिस्टर स्ट्रेस फण्ड में रु. 5,84,395 मात्र का योगदान देने हेतु चेक नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन जी को दिया गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक मण्डल के सदस्य मनीष कुमार सिंह,प्रांतीय अध्यक्ष इं.एस.पी. तिवारी,महासचिव इं.देवेन्द्र सिंह,लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष ई.सुरेश कुमार मिश्र एवं प्रान्तीय कोषाध्यक्ष इं.आलोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।