शादी के मंडप में खेल, दुल्हन के टेस्ट में दूल्हा फेल, वरमाला पर ही लौटा दी बरात

# UP

(www.arya-tv.com) यूपी के औरैया में एक दुल्हन को शक के चलते उसने अपने होने वाले पति की ही परीक्षा लेली। दुल्हन ने स्टेज पर ही दूल्हे का सबके सामने टेस्ट ले लिया। इस परीक्षा में दूल्हा पास होने की बजाय फेल हो गया तो होने वाली दुल्हन ने शादी करने से सबके सामने मना कर दिया। इसके बाद काफी समझाया भी गया, लेकिन बात नहीं जमी और दूल्हा बगैर शादी के वापस चला गया।

क्या था पूरा मामला

यूपी के औरैया जिले की बिधूना तहसील के रामपुर गांव में एक लड़की की शादी इटावा के लड़के से हो रही थी। जयमाला का प्रोग्राम चल रहा था। सभी स्टेज पर मौजूद थे, एक के बाद एक फोटो करने में मशगूल थे। तभी दुल्हन को अचानक ही दूल्हे पर कुछ शक हुआ तो उसने वहीं उसका टेस्ट लेने की सोच ली, जिसमें दूल्हा फेल हो गया।

दूल्हा नोट नहीं गिन पाया 

शादी कर रही दुल्हन को लड़के पर शक हुआ कि वह कम पढ़ा लिखा तो नहीं है। इस वजह से लड़की ने स्टेज पर ही नोट गिनने के लिए दूल्हे को दे दिए और गिनने को बोल दिया, जिसमें दूल्हा नोट नहीं गिन पाया। ऐसे में दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और जैसे ही दुल्हन ने इंकार किया, तो हल्ला मच गया।

बैठक में भी बात नहीं बन पाई

दुल्हन ने जब शादी से मना कर दिया तो दोनों साइड के लोगों के बीच बैठक की, लेकिन इसके बाद भी दूल्हा बिना शादी किए बारात लेकर वापस लौट गया।

इस चक्कर में छूटी शादी

बात मात्र 100 रुपए गिनने की थी, लेकिन दुल्हा गिनने में फेल हो गया, उसे सिर्फ 100 रुपए के खुले नोट दिए थे। लेकिन दूल्हा 20 रुपए का नोट तक नहीं पहचान पाया,  तो भला कैसे गिन पाता। इस मामले में दुल्हन की साइड की महिलाओं का कहना था कि जो हुआ ठीक हुआ। बेटी ने सही टाइम पर सही फैसला ले लिया, वरना लाइफ बर्बाद हो जाती।