उ0प्र0 असीम सम्भावनाओं का प्रदेश, दुनिया में कहीं भी इतनी सम्भावनाएं नहीं : मुख्यमंत्री

Lucknow
  • मुख्यमंत्री ‘ए0बी0पी0 न्यूज शिखर सम्मेलन’ में सम्मिलित हुए

(www.arya-tv.com)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘ए0बी0पी0 न्यूज शिखर सम्मेलन उत्तर प्रदेश’ में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में देश की आजादी के समय उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से अच्छी थी। जाति, मत, मजहब के विवाद एवं भ्रष्टाचार के कारण वर्ष 2016-17 तक आते-आते यह देश के औसत की एक तिहाई रह गयी। विगत 06 वर्षां में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुना हुई है। राज्य की जी0डी0पी0 भी दो गुनी हुई है। अगले पांच वर्षां में यह राष्ट्रीय औसत से अधिक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए कार्य प्रारम्भ किये हैं। पिछले 06 वर्षां में हमारी प्रगति सार्थक दिशा में आगे बढ़ी है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत न्यू एज कोर्सेज तथा ट्रेड प्रारम्भ किये हैं। विद्यार्थियों को नये कोर्सेज के साथ जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था की ग्रोथ के लिए निवेश और उद्योग जगत की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। प्रदेश में आयोजित निवेश महाकुम्भ यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की विशेषता है कि इसके माध्यम से 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मिले हैं। बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए 04 लाख 29 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ (ओ0डी0ओ0पी0) के माध्यम से परम्परागत उद्योगों को प्रोत्साहन दिया गया है। बिना भेदभाव सभी जनपदों के उत्पाद को प्रोत्साहित किया गया है। जनपद मुरादाबाद के ब्रास उत्पाद से जुड़े उद्योगों को कोयला तथा कैरोसीन के स्थान पर पी0एन0जी0 तथा विद्युत से जोड़ा गया है।