(www.arya-tv.com) उन्नाव गैंगरेप मेें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई सोमवार यानी आज पूरी हुई और उसमें विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य आरोपी है। फिलहाल वह अभी तिहाड़ जेल में बंद है। 4 जून 2017 को गैंगरेप की एक वारदात को अंजाम दिया गया था। इस साल 28 जुलाई को गवाही देने इलाहाबाद हाई कोर्ट जा रही पीड़िता के साथ रायबरेली में एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके चाची-मौसी की मौत हो गई थी। लड़की और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में भी मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर है। दोनों मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह मामला विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा हुआ है। इस केस में अगर कुलदीप सिंह सेंगर पर दोष सिद्ध होता है तो उसे उम्र कैद की सजा सुनाई जा सकती है।
इस केस में एक अन्य आरोपी भी शामिल है। जो उस पीड़िता को विधायक कुलदीप सेंगर के पास लेकर गई थीं। जिसका नाम शाशि सिंह है। जहां कथित तौर पर कुलदीप सेंगर ने उसके साथ बेरहमी से उस पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वह पीड़िता उसके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही मगर उसने उसकी बात नहीं सुनी और उसका रेप कर दिया।
