आगरा में गैराज संचालक की हत्या:गैराज में पड़ा मिला लहूलुहान शव; हत्यारे ने सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com)  आगरा के शाहगंज इलाके में एक गैराज संचालक का मर्डर हो गया। गैराज में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला है। सबसे पहले लाश को परिवार के सदस्यों ने ही देखा है। पुलिस को जानकारी दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ये हत्या घनश्याम उर्फ घंशो की हुई है। उसने अपने प्लाट पर गैराज बनाया हुआ था। वो यहां ई-रिक्शा खड़े रखता था। साथ ही उनकी चार्जिंग की सुविधा भी देता था।

इसलिए रोज रात वहीं रुकता था। सुबह दूध लेते हुए घर आ जाता था। मंगलवार सुबह वो जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्य गैराज पहुंचे। तब मर्डर का पता चला। अब पुलिस आस-पास के CCTV कैमरों को जांच रही है।जानकारी के अनुसार शाहगंज के दौरेठा नंबर दो के रहने वाले घनश्याम उर्फ घंशो पुत्र चोब सिंह ने क्षेत्र में ही अपने प्लाट पर गैराज बना रखा था। वो यहां ई रिक्शा खड़े और चार्ज करने की सुविधा देते थे। जिम्मेदारी के लिए रोजाना रात वहीं रुकते थे और सुबह दूध लेते हुए घर आते थे। मृतक घनश्याम के भाई बॉबी ने बताया की मंगलवार सुबह भाई घर नहीं आए तो हम लोगों ने सोचा शायद किसी रिश्तेदार के यहां चले गए होंगे। सुबह साढ़े सात बजे के लगभग लोगों ने सूचना दी की घंशों का मर्डर हो गया है। इसके बाद हम लोग यहां पहुंचे हैं और पुलिस को सूचना दी है। हमें किसी पर कोई शक नहीं है पर जो भी हत्यारा है वो जानकार है और भाई के पास आकर धोखे से हमला किया है।मृतक के बेटे वासु ने पिता के पास बैठने वाले दो युवकों पर शक जताया है।

हादसे के बाद मौके पर आए थाना प्रभारी जसवीर सिरोही ने बताया है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देखने से लग रहा है की अचानक उनके सर पर भारी वस्तु से कई प्रहार किए गए हैं। क्षेत्र में आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए आ रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।