लॉकडॉउन में नगर निगम की अनूठी पहल,घर से गृहकर जमा करने की सुविधा

Lucknow
  • लॉकडॉउन में नगर निगम की अनूठी पहल,घर से गृहकर जमा करने की सुविधा
  • नगर निगम द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन का कार्य ऐसे ही चलता रहेगा और शासन के अग्रिम आदेश तक लगातार जरूरमंदों की सहायता होती रहेगी: डॉ.इन्द्रमणि ​त्रिपाठी
  • शहर में अगर सरकारी विभागों की बात करें तो नगर निगम के ऊपर करोड़ों रूपये का कर बकाया है अगर इस समय इन सरकारी विभाग के लोग एकजुट होकर अपना कर जमा कर दें तो कोरोना में नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अभियान को बल मिलेगा ​:महामिलिंद लाल सीएफओ
  • कोरोना में जरूरतमंदो की मदद गृहकर जमा करके करें शहर के लोग: अशोक सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
  • गृहकर के ऑनलाइन भुगतान हेतु मोबाइल नंबर जुड़वाने व लिंक प्राप्त करने के लिए नंबर जारी: मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
  • 84631 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये
  • सेनीटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

(www.arya-tv.com)कोरोना संकट की इस विषम परिस्थितियों में नगर निगम लखनऊ की जरूरमंदों को मदद करने में जो अहम भूमिका रही है वह अन्य विभागोें के लिए एक नजीर है। जैसा कि मुख्यमंत्री सहित अन्य आलाधिकारियों ने नगर निगम द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन की लगातार सराहना की है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लंच पैकट पहुंचाने की जो अपेक्षा की थी उसमें नगर निगम अपनी भूमिका निभाने में लगातार लॉकडॉउन के समय से ही सफल रहा है,यह बिन्दु अन्य विभागों के लिए अनुकरणीय है। समय—समय पर माननीय मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री और आलाधिकारियों ने नगर निगम के इस कार्य ही लगातार सराहना की है।

84631 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये

नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 11 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 84631 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट एवं राशन किट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया।

नगर निगम द्वारा जरूरमंदों को लंच उपलब्ध कराते हुए

अपील : अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

महामिलिन्द लाल को सम्मानित किया गया

आज नगर निगम लखनऊ के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिन्द लाल को लाॅकडाउन अवधि में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए नामित पार्षद एवं जगन्नाथ यात्रा समिति के सचिव अन्नू मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया।

सीएफओ महामिलिंद को सम्मानित करते हुए पार्षद

लॉकडॉउन का पालन करते हुए नगर निगम द्वारा शहर के लोगों को घर से ही गृहकर जमा करने की विशेष सुविधा प्रदान की गयी है 

कोविड-19 (कोरोना वायरस) की रोकथाम के परिपे्रक्ष्य में किए गए लाॅकडाउन के कारण जन सामान्य द्वारा कार्यालय आना निषिद्ध है। ऐसी स्थिति में सामान्य कर की वसूली बाधित हो रही है तथा वित्तीय स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
वर्तमान में नगर निगम लखनऊ में गृहकर जमा करने हेतु कैश काउंटर के अतिरिक्त ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध है एवं नगर निगम के डेटाबेस में उपलब्ध 3.40 लाख भवन स्वामियों को गृहकर जमा करने का एस.एम.एस. लिंक भी प्रेषित किया जा चुका है परन्तु अनेक भवन स्वामी जानकारी के अभाव में अथवा शेष 2.17 लाख मोबाइल नंबर डेटाबेस में अंकित न होने से लिंक प्राप्त न होने के कारण गृहकर जमा नहीं कर पा रहे है। ऐसी स्थिति में निम्नानुसार प्रत्येक जोन के दो कम्प्यूटर ऑपरेटर अपने मोबाइल पर प्राप्त होने वाली काॅल/व्हाट्सअप मैसेज द्वारा भवन स्वामियों के नंबर को नगर निगम के डेटाबेस में अंकन/संशोधन करेंगे तथा गृहकर जमा करने का लिंक एस.एम.एस. द्वारा प्रेषित करेंगेः-

जोन कर्मचारी का नाम मो. नं./व्हाट्सएप

जोन-1 श्री इश्तियाक अहमद 9918475077  विजय कुमार 9795577138, जोन-2  अनुज गुप्ता 9140489007 सुश्री निशी प्रिया 9889731011, जोन-3  बीरेन्द्र कुमार 7905873935 प्रेम कुमार 9696364739 संजय पाल 9795685563,जोन-4  ओमकार राजभर 9451370971 अमरनाथ वर्मा 9919401943, जोन-5  शशि भूषण सिंह 8318284312 ऋषि सिंह 9889218708, 8090414343, जोन-6 परवेज 7905128590 सुश्री संगीता सक्सेना 9456295425 अमित 9369437543, जोन-7  शिवम सोनकर 7275453386 मनोज कुमार वर्मा 9415468061, जोन-8  हिमांशु श्रीवास्तव 9415468742 सागर दास 7007101456

उक्त कर्मचारी भवन स्वामी को ऑनलाइन गृहकर जमा करने में किसी प्रकार की होने वाली समस्या का निराकरण भी करायेगे। इसके अतिरिक्त भवन स्वामी नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर जानकारी प्राप्त कर मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते है और ऑनलाइन गृहकर जमा कर सकते है।