साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानें किसके लिए रहेगा शुभ या अशुभ

Agra Zone UP

(www.arya-tv.com) 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण घटित होने वाला है। यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं है। आधुनिक वास्तु एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन बताती हैं कि धार्मिक मान्यता अनुसार ग्रहण काल में शुभ कार्य करना वर्जित होता है। किंतु ग्रहण काल के दौरान दान का बहुत महत्व होता है।

इन चीजों का करें दान

चंद्र ग्रहण के दौरान श्वेत वस्तुओं का दान करने से चंद्र ग्रहण शुद्ध होता है। मानसिक पीड़ा दूर होगा मन शांत व संतुलित होता है। व संतुलित चित वाले व्यक्ति के सभी निर्णय फलीभूत होते हैं। आय में वृद्धि होती है।

ग्रहण काल के दौरान निकाली हुई सफेद तिल की गजक को किसी जरूरतमंद को दान करें। व्यवसाय एवं व्यापार मे उन्नति होगी। ग्रहण काल में निकाली हुई रोटी काले सफेद कुत्ते को खिलाएं। जीवन में आ गई विपत्तियों से मुक्ति मिलेगी।