- कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के आशीर्वाद से 2024 में फिर से जीतेगी बीजेपी : डॉ. राजेश्वर सिंह
- पीएम मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व में हुआ ‘नए भारत’ का उदय : डॉ राजेश्वर सिंह
- डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया 2024 में पीएम मोदी को पुनः विजयी बनाने का आवाहन, मिला जनता का भरपूर समर्थन’
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। बक्शी का तालाब में आयोजित हुई इस भव्य जनसभा में उन्होंने ना केवल 9 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर का उल्लेख किया, साथ ही विपक्षियों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बन चुका है।
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि उनके दौरे में भारत में 16.3 करोड़ से अधिक लोगों को साफ पानी की सुविधा तक नहीं थी लेकिन आज 11.88 करोड़ कनेक्शन का लाभ देश की जनता उठा रही है। किसानों को लेकर तब की सरकार उदासीन रही जबकि मोदी सरकार में किसानों को सालाना 6 हज़ार रुपये दिए जा रहे है जिससे 11 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं। कांग्रेस काल में जहां 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन बनतें तो वही मोदी सरकार ने 31 करोड़ से अधिक लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिया जिसमे से 9.8 करोड़ फ्री उपलब्ध कराये। 3 करोड़ मुफ्त आवास दिए गए, यूपी में ही केवल 52.50 लाख मुफ्त आवास दिए गए।
केंद्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज देश की आज शिक्षा, स्वस्थ, पेंशन, रोजगार की व्यवस्था बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि देश आज लगातार उन्नत्ति कर रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह के ओजस्वी भाषण से सभा में बैठी जनता अत्यंत उत्साहित दिखी। भाषण के दौरान सभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने 2024 में भाजपा को 400 से अधिक सीटें दिलाकर विजयी बनाना का संकल्प लिया।
इस जनसभा में केंद्रीय मंत्री व मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर, उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार, एमएलसी राम चंद्र प्रधान, एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लोधी समेत पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।