श्रीलंका में शादी करने के लिए लेना होगा रक्षा मंत्रालय से प्रमाण पत्र , जनवरी 2022 से होगा अनिवार्य

International

(www.arya-tv.com) सुरक्षा कारणों को लेकर श्रीलंका की सरकार ने अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य कर दिया है। इस ​पत्र को रक्षा मंत्रालय से लेना होगा। श्रीलंका में किसी भी विदेशी को शादी करने के लिए अब रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा। इसे 1 जनवरी 2022 से अनिवार्य कर दिया है। वहीं, सरकार के इस फैसले की विपक्ष और कई सिविल समूह आलोचना कर रहे हैं।

शादी का पंजीकरण डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार से होगा कराना
रजिस्ट्रार जनरल वीरासेकेरा ने कहा है कि इस तरह की शादी का पंजीकरण, विदेशी नागरिक को सिक्योरिटी क्लियरेंस लेने के बाद एडिशनल डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार से कराना होगा।

श्रीलंका के सांसद हर्षा डिसिल्वा ने इस फैसले को एक तरह का भेदभाव बताया। जबकि अफसरों के मुताबिक, यह फैसला स्थानीय नागरिकों को शादी के नाम पर विदेशियों की ठगी से बचाने के साथ ही शादी के बहाने देश में ड्रग तस्करी में हुई बढ़ोतरी पर नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण है।