- धीरज तिवारी मोहनलालगंज
(www.arya-tv.com)लखनऊ। मोहनलालगंज में वृहस्पतिवार के दिन भाजपाइयों ने कस्बा मोहनलालगंज में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज से विधायक अमरेश रावत के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए कस्बा से निकाली गई। इस दौरान तिरंगा यात्रा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज से विधायक अमरेश रावत के साथ प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता नागेश्वर दिवेदी, प्रधान अभय दीक्षित, जिला सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान मस्तीपुर सूर्य कुमार दिवेदी, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों सहित महिलाएं भी विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल रही।
वही ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज में वृहस्पतिवार की शाम को भारतीय सेना के शौर्य व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए कस्बा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला व जिलाध्यक्ष विजय मौर्या के नेतृत्व में निकाली गई इस दौरान यात्रा में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरू पांडेय, मंडल अध्यक्ष बेटू सिंह, भाजपा नेता करन शुक्ला, अंकुर अवस्थी, सभासद हिमांशु सिंह बिपिन रावत लक्ष्मण प्रसाद रावत प्रधानसमेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे। इस दौरान यातायात व्यवस्था का बेहतर तरीके से संचालित करवाने और तिरंगा यात्रा को सुरक्षित निकलवाने में मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा व थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज बीर बहादुर दुबे, दरोगा अतुल सिंह, दरोगा रजनीश चौरसिया, दरोगा आंनद अम्बेडकर, कांस्टेबल विकास जयसवाल, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सहित पूरी पुलिस टीम डटी रही।