सनातन धर्म को लेकर पूरे देश में मचा हंगामा, विवाद पर डॉ भीमराव अंबेडकर के गांव की महिलाएं भड़कीं

National

(www.arya-tv.com) डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बायन पर हंगामा बरपा है। इसे लेकर पूरे देश में उबाल है। उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्मूलन सम्मेलन को संबोधित करते उदयनिधि ने कहा था कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए।

सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। इसे लेकर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में पहुंची। महू के लोगों ने इस पर खूब बोला है। साथ ही कहा कि सनातन धर्म की अस्तित्व को कोई खत्म नहीं कर सकता है। महिला ने कहा कि सनातन धर्म दुनिया में सबसे पहले से है। सारे धर्म सनातन के बाद दुनिया में आए हैं।

महू के लोगों ने कहा कि जो आस्तित्व में सबसे पहले था, उसके आस्तित्व को कोई खत्म नहीं कर सकता है। इसके साथ ही महिला ने कहा कि उनसे यह सवाल करो कि उनकी माता, पत्नी और बहनें मंदिरों में जाकर सवर्ण मुकुटें चढ़ा रही हैं। अगर उन्हें धर्म पसंद नहीं है तो उसे क्यों फॉलो कर रहे हैं। उनके खिलाफ कुछ न कुछ होना चाहिए।

वहीं, महू की दूसरी महिला ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं तो लोग सनातन धर्म को मुद्दा बना रहे हैं। इसे मुगल भी नष्ट नहीं कर पाए। इतने बड़े-बड़े अतातायी लेकिन नष्ट नहीं कर पाए। महिला ने कहा कि माफी उनके लिए बहुत छोटा शब्द है। वह इस देश में सभी सनातनी को खत्म करना चाहते हैं। वह मुस्लिमों के खिलाफ कुछ बोलकर दिखाएं। हिंदू धर्म पर राजनीति बहुत अच्छे से होती है।

वहीं, महू निवासी एक युवक ने कहा कि सनातन धर्म के लोग सहिष्णु होते हैं। अब जागरूकता बढ़ रही है। नेता लोग फेस वैल्यू बढ़ाने के लिए इस तरह का बयान देते हैं। इन बातों का कोई मतलब नहीं है। सनातन के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उदयनिधि के बयान के बाद उनके जैसे कुछ अन्य नेताओं के बयान आए हैं। महू में हमारी टीम से बात करते हुए एक महिला ने कहा कि हम उदयनिधि के बयान को अनजाने में कही गई बात नहीं मानते हैं। यह एक प्रायोजित प्रोग्राम था। उन्हें सोचना चाहिए कि उन्होंने खुद ही सनातन धर्म में जन्म लिया है, उसको कैसे खत्म करेंगे।