मोहनलालगंज और बंथरा के क्षेत्रवासियों की वर्षों से लम्बित माँग को योगी सरकार ने नव वर्ष पर तोफा पूर्ण किया

Lucknow UP

(www.arya-tv.com) उ०प्र० की भाजपा सरकार द्वारा लखनऊ जिले में मोहनलालगंज और बंथरा को नगर पंचायत बनाये जाने पर यू०पी०सी०एल०डी०एफ० के चेयरमैन एवं भा०ज०पा० के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी जी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सपा और बसपा सरकारों में वर्षो से हम सभी इस माँग को उठाते थे लेकिन दोनों सरकारों ने बंथरा और मोहनलालगंज को नगर पंचायत नहीं बनाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद लखनऊ जिले के इन दोनो क्षेत्रों के क्षेत्रवासियों की वर्षों से लम्बित माँग को उoप्रo की योगी सरकार ने पूरा करके आंग्ल नव वर्ष 2020 का तोफा देकर पूर्ण किया है। श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी, उप मुख्यमंत्री डॉ०दिनेश शर्मा जी, वित्त मन्त्री श्री सुरेशकुमार खन्ना जी एवं नगर विकास मन्त्री श्री आशुतोष टण्डन जी के प्रति लखनऊ जिले में बंथरा और मोहनलालगंज को नगर पंचायत बनाये जाने पर आभार व्यक्त किया है।