आरपीआई का संगठन विस्तार पर खास फोकस

Lucknow
  • आरपीआई का संगठन विस्तार पर खास फोकस
  • 9 नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) लगातार प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने 9 नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने बताया कि आरपीआई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विजन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर मिलें। इसी क्रम में आरपीआई को प्रदेश में जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्रामसभा स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

पवन भाई गुप्ता ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों में डॉ. मनोज कुमार यादव को जनपद अयोध्या में गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष, विमल कुमार भारती को प्रदेश मंत्री, राम कुमार को इटावा जनपद के जिलाध्यक्ष, सेवानिवृत्त अधिकारी सूर्यपाल सिंह को प्रदेश महामंत्री, मुश्ताक अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वाराणसी, सैफ अली ख़ान को लखनऊ छावनी परिषद अध्यक्ष, ओसामा कुरैशी को लखनऊ छावनी परिषद महामंत्री, मोहम्मद राशिद को लखनऊ छावनी परिषद सचिव, शाहनवाज को सहारनपुर के सरसांवा ब्लॉक उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

पवन भाई गुप्ता ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की भूमिका प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, समाज के वंचित वर्गों को जोड़ने और आरपीआई के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम होगी। आरपीआई का लक्ष्य प्रदेश के हर कोने तक अपने संगठन को मज़बूती से स्थापित करना है ताकि बाबा साहेब अंबेडकर एवं लोहिया जी के सामाजिक न्याय और समानता के आदर्शों को धरातल पर उतारा जा सके।