लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की बैठक महामंत्री पद के चुनाव हेतु संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । सभी उपस्थित सदस्यों/पदाधिकारियों ने शमील एखलाक, उपाध्यक्ष, नगर निगम, कर्मचारी संघ का नाम महामंत्री पद के लिये अपना प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों महामंत्री पद पर शमील एखलाक के नाम की घोषणा की गई। संरक्षक रामचन्दर यादव, अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित महामंत्री शमील एखलाक को माला पहना कर महामंत्री, पद ग्रहण करने पर बधाई दी गई।
संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने सभी की सहमति उपरान्त उपाध्यक्ष पद पर सुखदेव यादव के नाम की घोषणा की गई। संरक्षक रामचन्दर यादव एवं अध्यक्ष आनन्द वर्मा उपस्थित सभी सदस्यों/पदाधिकारियों ने अपने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सुखदेव यादव को माला पहना कर स्वागत किया गया। नव निर्वाचित महामंत्री, शमील एखलाक एवं सुखदेव यादव उपाध्यक्ष ने कहा कि कल 21 जून को समय दोपहर 1 बजे 60 संघ कार्यालय द्वितीय तल लालबाग नगर निगम लखनऊ में नगर निगम, लखनऊ के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी की लम्बित मांगो/समस्या के सम्बन्ध में भी संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आहुत की जायेगी।
