Skip to content
Thursday, June 04, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

The Kerala Story BO Collection: ‘द केरला स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग रही शानदार, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

# ## Fashion/ Entertainment
2023-05-06 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) तमाम विवादों में फंसी ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज से पहले काफी बवाल हो रहा था और कई राजनीतिक पार्टियों ने विरोध करते हुए फिल्म को बैन करने की मांग भी की थी. वहीं अब जब ‘द केरला स्टोरी’ सिनेमाघरों में पहुंची है तो फिल्म को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसकी ओपनिंग अच्छी रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘द केरल स्टोरी’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है?

‘द केरला स्टोरी’ ने पहले दिन कितनी कमाई की?
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘द केरला स्टोरी’ को पहले दिन दर्शकों का काफी प्यार मिला है. लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे रियल बेस्ड स्टोरी बता रहे हैं. इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई के पहले दिन के आंकड़े भी आ गए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के ऑफिशियल कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं जिसके मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ ने ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 8.3 करोड़ रुपयों की शानदार कमाई की है.

‘द केरला स्टोरी’ की क्या है कहानी?
‘द केरला स्टोरी’ की कहानी केरल की तीन महिलाओं पर बेस्ड है जिनका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है और कथित तौर पर वे आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो जाती हैं. बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ये विवादों में आ गई थी. एक समुदाय विशेष ने फिल्म पर आपत्ति जताई थी. यहां तक कि फिल्म की रिलीज की रोक की मांग वाली याचिका भी जमीयत उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी. हालांकि सर्वोच्च अदालत ने याचिका पर विचार से ही इंकार कर दिया था. फलिहाल फिल्म तमाम विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे ऑडियंस का प्यार मिल रहा है.

‘द केरला स्टोरी’ स्टार कास्ट
‘द केरला स्टोरी’ को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है.

Tagged adah sharma kerala story kerala story review kerala story teaser kerala story trailer kerala story trailer reaction the kerala story the kerala story adah sharma the kerala story controversy the kerala story movie the kerala story movie review the kerala story official trailer the kerala story reaction the kerala story review the kerala story teaser the kerala story trailer the kerala story trailer reaction the kerala story trailer review

Post navigation

Same Sex Marriage: ‘बीमारी है समलैंगिकता’, RSS से जुड़ी संस्था का दावा, कहा- इन शादियों को मिली मंजूरी तो…
दुजाना एनकाउंटर में बागपत का योगेश बना मिस्ट्री:चाचा बोले-मेरा भतीजा गैंगस्टर अनिल के साथ गया था

Related Posts

brijesh patak

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी चार्टर्ड प्लेन के इंजन से निकला धुआं, सड़क मार्ग से लखनऊ हुए रवाना

2026-05-26 Dr. Anil Tripathi

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान A+ कैटेगिरी में 3 स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह

2026-05-26 Dr. Anil Tripathi

यूपी का ‘गो-इकोनॉमी’ मॉडल बना ग्लोबल ब्रांड… UK, USA ऑस्ट्रेलिया समेत 10 से अधिक देशों तक पहुंच रहे यूपी के गो उत्पाद

2026-05-262026-05-26 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • डॉ. दिनेश शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

    2026-05-31 Dr. Ajay Shukla
  • शौर्य, स्वाभिमान और स्वदेशी तकनीक का प्रतीक बनी नौसेना शौर्य वाटिका — डॉ.राजेश्वर सिंह

    2026-05-31 Dr. Ajay Shukla
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरोजिनी नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

    2026-05-29 Dr. Ajay Shukla
  • अटल के सपनों को नया आकार देगा सुदर्शनपुरी का कल्याण मंडप : डॉ. दिनेश शर्मा

    2026-05-29 Dr. Ajay Shukla
  • स्मार्ट क्लास से बदल रही सरोजनीनगर की शिक्षा व्यवस्था, डिजिटल क्रांति के नायक बने डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-05-29 Dr. Ajay Shukla
  • डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा सरोजनीनगर

    2026-05-28 Dr. Ajay Shukla
  • जिलाबदर अपराधियों को मोहनलालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

    2026-05-28 aryatv
  • भैंसोरा में शुरू हुआ अत्याधुनिक FCTS प्लांट, लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत

    2026-05-28 Dr. Ajay Shukla
  • राधे श्याम चौहान ने तैराकी में बनाई पहचान, वर्षों से सिखा रहे तैराकी का हुनर

    2026-05-27 Dr. Ajay Shukla
  • जनसुनवाई में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने सुनीं फरियादें

    2026-05-27 Dr. Ajay Shukla
  • बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विभिन्न भंडारों में किया सेवा कार्य

    2026-05-27 Dr. Ajay Shukla
  • योग गुरु योगानंद का स्वास्थ्य संदेश: योग के साथ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाना भी जरूरी

    2026-05-262026-05-27 Dr. Ajay Shukla

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR