बाबा बर्फानी के दर्शन करने सरधना से गया जत्था

Meerut Zone UP

(www.arya-tv.com) सरधना। मंगलवार को सरधना से एक जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया। जत्थे में शामिल लोगों में पूरा जोश दिखाई दिया। जत्थे में शामिल पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीते दिनों बादल फटने के बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। उसी समय उनका वहां जाने का मन था। हालात सामान्य होने पर यात्रा को फिर से शुरू किया गया तो उन्होंने जाने की तैयारी शुरू कर दी। मंगलवार को योगेश वर्मा, शंकर सिंह, प्रदीप बुद्धिराजा, रूपचंद वर्मा, ललित पुंडीर, वीरेंद्र सैनी, संजीव पंवार, करण आनंद, अंकुर बंसल आदि के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो गए।