शिकारियों की करतूत ! फंदे में फंसे मिले तेंदुए को वन विभाग ने ट्रैंक्यूलाइज कर शुरू की जांच

# ## UP

अभी माधोटांडा क्षेत्र में तेंदुए के फंसे मिलने के मामले में वन विभाग की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा सके थे इधर, इसी तरह की एक और घटना सामने आ गई। जिसने शिकारियों की दस्तक की ओर से भी इशारा कर दिया है। फिलहाल फंदे में फंसे मिले तेंदुआ को ट्रैक्यूलाइज कर लिया गया है। टीमें मामले को लेकर अधिकारियों की अगुवाई में जांच पड़ताल कर रही है।

बताते हैं कि गाम लदपुरा में टोल प्लाजा के पास खेत में शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक तेंदुआ के फंदे में फंसा होने की जानकारी वन विभाग को मिली। इस तेंदुआ के पैर में फंदा फंसा हुआ था। जिससे मामला शिकारियों की दस्तक की ओर इशारा कर गया है। जानकारी मिलने पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके की अगुवाई में टीम पहुंची।

करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज किया गया। एक्सपर्ट डॉ.दक्ष ने तेंदुआ को ट्रैंक्यूलाइज किया। तेंदुआ को रेस्क्यू करने के बाद सामाजिक वानिकी प्रभाग मुख्यालय लाया गया है। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि तेंदुआ को रेस्क्यू कर लिया गया है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और वह स्वस्थ है।