महात्मा गांधी के अलग स्वरूप आधारित है “गांधी गोडसे एक युद्ध” फिल्म

# ## Fashion/ Entertainment National

गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कांग्रेस ने इस फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म देश का माहौल बिगाड़ रही है। फिल्म को लेकर कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं और फिल्म को बैन कराने की बात कह रहे हैं। यहीं नहीं, भोपाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कांग्रेस ने फिल्म निर्देशक का पुतला तक फूंक दिया।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध करते हुए कह रहे हैं कि भोपाल के किसी भी सिनेमा हॉल में फिल्म को रिलीज नहीं करने देंगे। पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना ने फिल्म की रिलीज पर आपत्ति जताते हुए टॉकिज संचालकों को खुली चेतावनी तक दे दी है।

उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी के इतिहास के साथ किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोडसे की औलादे महात्मा गांधी को गोडसे के साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल अगर फिल्म रिलीज होती है तो अंजाम के लिए तैयार रहें और उसके जिम्मेदार बीजेपी होगी।

फिल्म के बार में बात करें तो गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के विचारों के द्वंद को दिखाया गया है। जो फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिलता है।

फिल्म की कहानी को इस तरह मोड़ा गया है कि नाथूराम गोडसे का महात्मा गांधी की हत्या करने का प्रयास विफल हो जाता है। इसके बाद महात्मा गांधी नाथूराम गोडसे से मिलने जेल जाते हैं। इसके बाद दोनों अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। जो फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि गांधी गोडसे एक युद्ध महात्मा गांधी के अलग स्वरूप पर आधारित है। इस फिल्म में फिल्म निर्देशक दीपक अंतानी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, नाथूराम गोडसे की भूमिका चिन्मय मांडलेकर निभा रहे है। यह फिल्म 1947-48 की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इसमें नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के विचारों के द्वंद्व को दिखाया गया है। यह फिल्म महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे दोनों के पक्षों को बराबर दिखाने का प्रयास करती है। इसमें नाथूराम गोडसे बताते हैं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या करने का प्रयास क्यों किया।

फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म में राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी अपना डेब्यू करती नजर आएंगी। तो वहीं इस फिल्म में तनीषा के अलावा आरिफ जकारिया और पवन चोपड़ा फिल्म में अहम भूमिका में हैं। फेमस फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की अपकमिंग फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी।