जनपद का यूथ पार्लियामेंट का आयोजन सकलडीहा पी. जी. कॉलेज में होगा

Lucknow
  • जनपद का यूथ पार्लियामेंट का आयोजन सकलडीहा पी. जी कॉलेज में होगा

चंदौली जिला का जनपद स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन इस बार सकलडीहा पी. जी. कॉलेज में आयोजित किया जायेगा जो 13 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 के मध्य आयोजित होगा।

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के जिला समन्वयक डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि 18 से 25 वर्ष के युवा वर्ग My Bharat पोर्टल पर जाकर दिनांक 12 अक्टूबर 2025 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।

इस यूथ पार्लियामेंट के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के नाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्रेषित किए जाएंगे, जो संबंधित विधानसभा स्तर पर आयोजित होगी। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा, जिसका आयोजन लोकसभा में किया जाएगा।

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिले के सभी युवाओं से अपील है कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने विचारों से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।