दोस्तों साथ घूमने निकले कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या: पुलिस दोस्तों की तलाश में जुटी

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा के कोचिंग संचालक गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार को दोस्तों के साथ अपनी नई थार गाड़ी से घूमने निकला था। आज सुबह फिरोजाबाद में उसका गाड़ी में शव पड़ा हुआ था। कोचिंग सेंटर संचालक धर्मवीर सिंह आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र गांव महुआ खेड़ा का रहता था। वह आगरा में भगवान टॉकीज के पास कोचिंग सेंटर चलाता था। शुक्रवार रात को धर्मवीर ने परिजनों को फोन कर बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ है। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। सुबह जानकारी मिली कि धर्मवीर की किसी ने फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी है। परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। धर्मवीर का शव थार गाड़ी खून से लथपथ पड़ा था। उसकी गाड़ी फिरोजाबाद के नगला सिंघी के पास ग्वारई गांव के जंगल में खड़ी मिली। उसके माथे के बीच में गोली मारी गई है। धर्मवीर के सीट बेल्ट भी लगी हुई थी।

पड़ी थीं शराब की बोतलें पुलिस दोस्तों की तलाश में जुटी
धर्मवीर यादव शुक्रवार रात 10 बजे घर से कोचिंग सेंटर पर रुकने की कहकर निकला था। रात 1 बजे चचेरे भाई कलुआ को फोन पर दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने की जानकारी दी थी। धर्मवीर के पिता की 2 वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। मृतक दो बहनों के बीच अकेला भाई था। मौके पर पहुंची मां चंद्रवती का रो रोकर बुरा हाल था। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस को शराब की बोतलें पड़ी मिली है। पुलिस दोस्तों की तलाश में जुटी है।