मुख्यमंत्री ने लखनऊ में प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया

Lucknow
  • पंडित बृजेश कुमार मिश्रा की विशेष रिर्पोट

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करते कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ को उसके गौरव के अनुसार स्थान देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शीघ्र ही, लखनऊ को एक इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेण्टर दिया जाएगा, जहां देश और दुनिया के हर बड़े कार्यक्रम को एक इण्टीग्रेटेड सेण्टर में सम्पन्न कराने में सफलता प्राप्त होगी। लखनऊ में अनेक नए कार्यक्रमों के साथ ही, लखनऊ को नई पहचान दिलाने के लिए कार्य प्रारम्भ किए गए हैं। मुख्यमंत्री  ने लखनऊ के प्रबुद्धजनों का आह्वान किया कि हम सभी को इसके लिए अभी से वातावरण तैयार करना होगा। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि लखनऊ नगर निगम ने मुम्बई स्टॉक एक्चेंज में प्रदेश का पहला बॉण्ड जारी किया है। अपना बॉण्ड जारी किया जाना, किसी भी नगर निकाय के लिए बहुत प्रतिष्ठा की बात है। बॉण्ड के माध्यम से जो धनराशि आती है, उसे आवासीय योजना के साथ जोड़कर नगर निकाय उसके माध्यम से आय को बढ़ाने का कार्य करता है।

 विगत 05 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने जो सफलता प्राप्त की, उस दिशा में लखनऊ भी तेजी से आगे बढ़ा है। वर्ष 2022 की स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ को प्राप्त स्थान के लिए उन्होंने लखनऊवासियों को बधाई दी।
है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत गौतमबुद्धनगर सहित प्रदेश के 17 नगर निगमों को आई0टी0एम0एस0 तथा सेफ सिटी से जोड़कर प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में स्मार्ट रोड बनेंगी। 

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर ब्रजेश पाठक, कौशल किशोर, डॉ.राजेश्वर सिंह, श्रीमती संयुक्ता भाटिया, मुकेश शर्मा, डॉ0 महेन्द्र सिंह, आशुतोष टण्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि एल0ई0डी0 स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से नगर निकायों की बदली तस्वीर को सभी ने देखा है। वर्ष 2017 से पहले तो बिजली ही नहीं आती थी। बेतरतीब रंग-बिरंगी हैलोजन लाइट स्थापित थीं। वर्तमान में सड़कों पर लगी एल0ई0डी0 स्ट्रीट लाइटों की दूधिया रोशनी सड़कों की शोभा को कई गुना बढ़ा रही हैं। 

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री  ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, प्रतीकात्मक चेक व आवास की चाभी प्रदान की। मुख्यमंत्री जी ने आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी व स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री  कौशल किशोर,विधायक सरोजनीनगर डॉ.राजेश्वर सिंह, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विधान परिषद सदस्य  मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य डॉ0 महेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री  आशुतोष टण्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सरोजनीनगर मण्डल से भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए

सरोजनीनगर मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए

भाजपा के मंडल अध्यक्ष सरोजनीनगर शिव शंकर विश्वकर्मा और विद्यावती तृतीय के वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष उमाकांत त्रिपाठी के साथ में नितेश वार्ड मंत्री, अनिल गुप्ता बूथ अध्यक्ष, विजय लक्ष्मी पांडे, राजलक्ष्मी पांडे, प्रवीण सिंह, अमित शर्मा, नीता दीक्षित, सेक्टर संयोजक विजय तिवारी मौजूद रहे।