करण जौहर की 2 फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर: अपकमिंग 3 फिल्मों का बजट 480 करोड़ से ज्यादा

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) रणवीर सिंह हमेशा ही अपने अतरंगी पहनावे के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके इस फोटोशूट पर विवाद छिड़ गया है और रणवीर के खिलाफ मुंबई में FIR भी हो गई है।

रणवीर को उनके फिल्मों में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाना जाता है। रणवीर ने 2010 की फिल्म बैंड बाजा बारात से फिल्मों में डेब्यू किया था लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2014 में आई ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ ने दी। फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। उनकी गुंडे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा और गली बाॅय जैसी फिल्में भी कामर्शियल हिट साबित हुई थी। एक्टिंग के अलावा रणवीर ने टेलीविजन गेम शो द बिग पिक्चर में बतौर होस्ट भी काम किया है।

2022 के अगले 5 महीने और 2023 में रणवीर की कुछ फिल्में आने वाली हैं। इन फिल्मों का कुल बजट करीब 480 करोड़ रुपए है। तो चलिए नजर डालते हैं रणवीर की इन फिल्मों पर –

सर्कस

रिलीज डेट- 23 दिसंबर 2022

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सर्कस एक काॅमेडी ड्रामा फिल्म है। रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी लीड रोल में दिखाई देगें। रणवीर इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे।

फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी स्पेशल अपीयरेंस रहेगा। सर्कस 1982 की फिल्म का अंगूर का एडाप्टेशन है, जो विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बेस्ड है। इस फिल्म की कहानी एक सर्कस ऑपरेटर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म पहले 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण इसे 2022 तक के लिए टाल दिया गया था। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपए है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रिलीज डेट- 10 फरवरी 2023

ये एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को डायरेक्ट करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया है। ये फिल्म करीब 50 से 60 करोड़ के बजट में बनी है।

तख्त

फिल्म तख्त एक ऐतिहासिक नाटक पर बेस्ड है जिसमें रणवीर सिंह के अलावा करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को भी करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विक्की औरंगजेब और रणवीर औरंगजेब के बड़े भाई दारा शिकोह के रोल में नजर आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म को 250 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। मेकर्स ने अभी इस फिल्म की रिलीज डेट नहीं घोषित की है।