कानपुर(www.arya-tv.om) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरुवार की रात वरमाला के दौरान दूल्हे की हैरान करने वाली हरकत देखकर दुल्हन ने शादी से करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह स्टेज से नीचे उतर गई। परिजनों ने समझाने की कोशिश की तो उसने खुदकुशी की धमकी दिया। मामला पुलिस तक पहुंचे के बाद अपनी बात पर अड़ी रही। आरोप है कि, दूल्हे नशे में था। दूल्हा व बाराती शुक्रवार सुबह तक वधूपक्ष के घर पर डटे रहे। लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार बारात लौट गई।
ये पूरा मामला किशनी थाना क्षेत्र के ऊमराहार कुमहौल का है। जहां जयप्रकाश की बेटी रीता यादव की गुरुवार रात शादी थी। एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला किंदर निवासी बॉबी यादव धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा था। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद वरमाला के लिए दूल्हा व दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। लेकिन अचानक दुल्हन स्टेज से उतरकर नीचे आ गई। यह देख लोगों ने जब उससे इसका कारण पूछा तो उसने शादी से इंकार कर दिया।
आरोप लगाया कि, दूल्हा नशे में है। वह बार-बार अपनी गर्दन इधर-उधर घुमा रहा है। उसके कदम लड़खड़ा रहे हैं। जब यह बात दूल्हे के परिजनों को पता चली तो उन्होंने शादी के लिए दबाव बनाया। वहीं, दुल्हन के परिजन बदनामी की बात कहते हुए शादी के लिए राजी करने लगे। लेकिन रीता ने कहा- यदि उस पर शादी के लिए दबाव बनाया गया तो वह खुदकुशी कर लेगी। परिजनों ने भी बेटी की भावनाओं की क्रद करते हुए शादी से मना कर दिया।
इसके बाद रिश्तेदारों की पंचायत का दौर चला। परंतु सहमति नहीं बन सकी। जिस पर दूल्हे के पिता कुसुमपाल ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने दूल्हे बॉबी के द्वारा किसी प्रकार का नशा न करने की बात कही। उल्टे दुल्हन पक्ष पर चढ़ावे में ज्यादा सोने की मांग करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले को निपटाने के प्रयास में लगी थी। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौटना पड़ा।
