आगरा (www.arya-tv.com) आज से पंचोत्सव की शुरुआत हो रही है। बाजार तैयार हैं। धनतेरस पर इस साल घरों में महिलाएं को लुभाने के लिए ऐसे उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं, जो कम समय में दाल-सब्जी तैयार कर देंगे। इससे गैस के साथ समय की भी बचत होगी। इसके साथ धनवर्षा के लिए कुबेर का पूजन होगा। साथ ही लंबी उम्र की कामना के लिए यमराज का भी पूजन किया जाएगा।
रात 8:14 बजे तक होगा पूजा का मुहूर्त
धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और यमदेव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। मंगलवार को प्रदोष काल शाम 5:37 मिनट से रात 8:11 बजे तक है। ज्योतिषाचार्य डा. शोनू मेहरोत्रा ने बताया कि वृषभ काल शाम 6.18 से रात 8.14 बजे तक रहेगा। इसी समय पूजा का मुहूर्त है। इस समय पूजन का विशेष लाभ मिलेगा।
बर्तन बचाएंगे गैस
गैस की बढ़ती कीमतों के बीच बाजार में खास तरह के बर्तन आए हैं। इन बर्तनों में स्टील-एल्यूमिनियम-स्टील की तीन परत होती हैं।इन्हें ट्राई प्लाई बर्तन कहा जाता है।इन बर्तनों का खासियत है कि यह जल्दी गर्म होते हैं और कम समय में खाना बन जाता है। वीके बर्तन भंडार के राजीव गर्ग ने बताया कि दो कंपनियों ने खास बर्तन लांच किए हैं। इनमें कुकर, कढ़ाई, तवा, सासपैन समेत बर्तनों की पूरी वैरायटी है।इन बर्तनों की कीमत 700 से 4000 रुपये तक है।
सेरेमिक से बने आयटम हैं नए
बाजार में गिफ्ट आयटम की भी बड़ी रेंज उपलब्ध है। इस साल सेरेमिक से बने गिफ्ट आयटम नए हैं, जिसमें ड्राई फूट ट्रे, स्नैक्स ट्रे के साथ कई रंगों में टी-सेट भी उपलब्ध है।यह सभी उत्पाद डिजाइनर हैं। इनकी कीमत 500 से 2500 रुपये तक है।
स्टील के कुकर भी आए
इस साल बाजार में स्टील के कुकर भी उपलब्ध हैं। राजामंडी में बर्तन दुकान संचालक तरून गोगिया ने बताया कि एल्यूमिनियम के कुकर से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के कारण महिलाएं स्टील के कुकर ज्यादा पसंद कर रही हैं। धनतेरस से पहले ही पुराने बर्तन देकर नए बर्तन लेने वाली काफी महिलाएं दुकानों पर पहुंच रही हैं।
मैं धनतेरस पर कुछ नया जरूर खरीदती हूं। इस बार भी एक चांदी का लक्ष्मी-गणेश वाला सिक्का व स्टील का कुकर लूंगी।
-वर्षा सिंह, कमला नगर
दीपावली हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है और मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर जरुर कुछ खरीदना चाहिए इसलिए मैंने स्टील का बर्तन स्टैंड और कपल जग का सेट खरीदने की योजना बनाई है।
-प्रीति गुप्ता, बृजबिहार, कमला नगर
पिछले धनतेरस पर मैं चांदी के लक्ष्मी-गणेश लेना चाहती थी, जो किन्हीं कारणों से नहीं ले पाई थी। इस साल उसके साथ ही स्टील के गिलास, कटोरी व चम्मच भी लूंगी।