Skip to content
Thursday, September 03, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

आरपीएफ के दीवान समेत चार लोगों के खाते से नौ दो ग्यारह कर दी रकम

Prayagraj Zone
2021-09-15 Arya Tv Desk

प्रयागराज (www.arya-tv.com) साइबर अपराधी लगातार लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। अब शातिरों ने रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल समेत चार लोगों को शिकार बनाया है। अपराधियों ने अलग-अलग झांसा देकर आनलाइन ठगी की। भुक्तभोगियों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके पहले रिटायर्ड प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत आठ लोगों को पिछले हफ्ते भी शिकार बनाया गया था। इंटरनेट के जरिए लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में भय पैदा होने लगा है कि उन्हें भी बड़ा झटका नहीं लग जाए।

एटीएम कार्ड क्लोन कर उड़ा दी रकम

शहर कोतवाली क्षेत्र के ललित नगर कालोनी में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार पांडेय रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एटीएम कार्ड उनके पास था। मगर इसी बीच किसी ने उनके खाते से 45 हजार रुपये गायब कर दिए। इससे परेशान मनोज ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। करेली के करामत चौकी मोहल्ले में रहने वाली संगीता गौड़ से भी करीब 19 हजार रुपये की ठगी की गई।

संगीता ने आदित्य बिरला कंपनी से लोन के लिए आवेदन किया था। उनके पास विनोद वर्मा नामक व्यक्ति ने फोन किया। बताया कि लोन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 2150 हजार रुपये आनलाइन ट्रांफसर कर दीजिए। इसके बाद उसने प्रोसेसिंग फीस और दूसरे काम के लिए करीब 19 हजार रुपये ले लिए। मगर जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो हतप्रभ रह गईं।

कैसे निकल गए पैसे, पीड़ित हैं हतप्रभ

शिवकुटी के ओम गायत्री नगर निवासी वीरेंद्र नाथ मिश्रा के खाते से भी साइबर शातिरों ने दो बार में 15 हजार रुपये उड़ा दिए। वीरेंद्र सिंह का खाता बैंक आफ बड़ौदा में है और एटीएम कार्ड भी उनके पास सुरक्षित रखा था। इसके बावजूद न जाने कैसे खाते से पैसे निकल गए। इसी तरह जीटीबी नगर करेली के अजहर हशमत के खाते से भी 55 हजार रुपये निकाले गए। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

Tagged crime news of hindi prayagraj news of crime in hindi The amount was reduced from the account of four people including the Diwan of RPF. today prayagraj news आरपीएफ के दीवान समेत चार लोगों के खाते से नौ दो ग्यारह कर दी रकम

Post navigation

लालू की ‘लालटेन’ का ख्याल अब रखेंगें तेज प्रताप
गुजरात में मंत्रिमंडल के फेरबदल पर विवाद, भूपेंद्र पटेल कर सकते है पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव

Related Posts

Prayagraj Flood Alert: गंगा-यमुना उफान पर, बाढ़ का खतरा… 8 घंटे में 40 सेमी बढ़ा जलस्तर; रेड अलर्ट जारी

2026-08-31 Dr. Anil Tripathi

हाथरस पीड़ित परिवार को नोएडा या गाजियाबाद में बसाने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दी 3 महीने की मोहलत

2026-08-26 Dr. Anil Tripathi

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों खारिज की छात्रा की याचिका?

2026-08-25 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • पत्रकार समाज का दर्पण हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास जरूरी

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • बाढ़ से यूपी में बिगड़े हालात! CM योगी आज फर्रुखाबाद में करेंगे हवाई सर्वेक्षण, ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • Raebareli News: झाड़ियों से ढके खुले कुएं में गिरा युवक… मौत; नगर पंचायत की लापरवाही पर उठे सवाल

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • माधुरी दीक्षित के पति डॉ नेने ने बताया क्यों अनुष्का-विराट ने लंदन में चुना ठिकाना

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • ‘सैयारा’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका

    2026-09-032026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एक और एनकाउंटर, पुलिस ने आरोपी आदिल को किया गिरफ्तार

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के बाद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का पहला रिएक्शन

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने की तैयारी? योगी सरकार ने किया बड़ा इंतजाम, बस अड्डों पर रहेगी कड़ी नजर

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • हज-2027 की तैयारी कर रहे हैं तो ध्यान दें, मेडिकल फिटनेस से लेकर दस्तावेज अपलोड करने तक ये नियम जानें

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • 9 साल से बंद JPNIC में फिर दौड़ेगी रौनक, होटल से कन्वेंशन सेंटर तक बदलेगी पूरी तस्वीर

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi
  • UP Board Exam 2027: छात्रों के लिए बड़ी राहत, परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक मिलेगा मौका

    2026-09-03 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR