जिलाधिकारी की उपस्थित में लेखपाल संघ का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया:अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला

Lucknow

पंडित बृजेश कुमार ​मिश्रा

  • कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ लखनऊ के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बिजनौर सरोजनीनगर लखनऊ में भव्य और सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला लखनऊ लेखपाल संघ के जिला मंत्री सुजीत कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती और लेखपाल संघ के संस्थापक स्वर्गीय मुरालीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सेवानिवृत्त 125 लेखपाल साथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम के लिए लेखपाल संघ के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में गरीबों, अनाथ लोगों को अल्पाहार, फल, कपड़े आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के महामंत्री शिव बरन सिंह, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पूर्व महामंत्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मध्य जोन के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व पूर्व संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जनपद लखनऊ के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश शुक्ला, लखनऊ मंडल के खंड मंत्री मनीष कुमार पाठक, जिला कार्यकारिणी लेखपाल संघ के सदस्य, तहसीलों के अध्यक्ष/ मंत्री व लेखपाल उपस्थित रहे।