- सेक्टर एच में 26वां भव्य तहरी भोज संपन्न, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की रही उल्लेखनीय सहभागिता
लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा के अंतर्गत सरोजिनी नगर दक्षिण-दो क्षेत्र के विद्यावती तृतीय वार्ड स्थित सेक्टर एच, ट्यूबवेल पार्क में 26वें भव्य तहरी भोज का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा एवं वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा पाँच ब्राह्मणों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित करने से हुई। इसके पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं को भोजन कराने के साथ दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से तहरी भोज प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और अतिथियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही आर्य टीवी/आर्य प्रवाह के स्टेट हेड डॉ.अजय शुक्ला, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के अध्यक्ष सी.पी. अवस्थी, कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ला तथा सदस्य बृजेश कुमार मिश्रा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा ने अंगवस्त्र भेंट कर किया। आयोजन को सफल बनाने में सेक्टर संयोजक प्रवीर शर्मा, विजय तिवारी, रमाशंकर दुबे, बूथ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष राज कपूर वर्मा, अमृता वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता दीक्षित, वार्ड अध्यक्ष कार्तिकेय दीक्षित, वार्ड अध्यक्ष सुनीता लंबा, वरिष्ठ मंडल संयोजक मुकेश बाजपेई, नगर महामंत्री मनीष शुक्ला, सत्यम शुक्ला, पार्षद निर्मला सिंह (विद्यावती तृतीय), कमलेश सिंह, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी (विद्यावती द्वितीय), कृष्ण प्रताप शुक्ला, विपिन तिवारी, अनूप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा सहित सरोजिनी नगर दक्षिण प्रथम, द्वितीय और तृतीय के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपराओं और जनसहभागिता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी क्षेत्रवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
