टाटा टी प्रीमियम अपने नये अवतार में यूपी के दमदार मिजाज को कर रहा सलाम

## Business

(www.arya-tv.com) टाटा ग्लोबल बेवरेजेज़ का प्रमुख ब्रांड, टाटा टी प्रीमियमए अपनी नयी पैकेजिंग के साथ जो खास यूपी के लिए बनायी गयी है, यूपी को सलाम करता है। यूपी की नयी पैकेजिंग यूपी की समावेश को सही मायने में दर्शाती है और इसकी शान को दर्शाती है। वाराणसी के घाटों और ताजमहल जैसी महत्वपूर्ण जगहों से लेकर कत्थक नृत्य जैसे सर्वोत्तम सांस्कृतिक पहलुओं को स्पर्श करने वाली, इस पैकेजिंग के जरिए प्रदेश की गौरवमयी पहचान को उजागर किया गया है, जो उत्तर प्रदेश-वासियों के मिजाज से मेल खाता है।

इस क्षेत्र के प्रति नजरिए पर आधारित, इस नये कम्यूनिकेशन वाली पैकेजिंग में प्रदेशवासियों के दमदार मिजाज को दिखाया गया है, जो टाटा टी प्रीमियम की दमदार चाय से खूब मेल खाता है। लखनऊ की शान गोमती वाटरफ्रंट पर आयोजित टाटा टी प्रीमियम के री-लाॅन्च कार्यक्रम के दौरान, नयी पैकेजिंग और कम्यूनिकेशन को लाॅन्च किया गया।

दमदार यूपी कैंपेन के बारे में बताते हुए, पुनीत दास, वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग – भारत, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज ने कहा, ‘‘टाटा टी प्रीमियम को हमेशा से स्थानीय स्वाद के पसंद की पहचान करने में विशेषज्ञता हासिल है। और इसी कारण, हमने हमेशा ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों के ग्राहकों के स्वाद की पसंद को ध्यान में रखते हुए उत्पाद उपलब्ध कराये हैं।

इसी का परिणाम है कि टाटा टी प्रीमियम भारत का एक प्रमुख ब्रांड बन चुका है, और इसने सही मायने में देश की चाय के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आज, टाटा टी प्रीमियम ने अपने प्रमुख बाजारों में से एक – उत्तर प्रदेश में राज्य के लिए विशिष्ट मार्केटिंग मिक्स के लाॅन्च के साथ हाइपरलोकल बनने की दिशा में साहसिक कदम उठाया है और इस प्रकार, इसने भारत में अपने वर्चस्व के साथ, उत्तर प्रदेश के गौरव-गान को भी प्रदर्शित किया है।